Search

 
 
 

कोरोना का कहर, प्राइवेट जेट बुक कर विदेश जा रहे देश के अमीर, दुबई का टिकट 15 लाख रुपये!

 

NewDelhi : कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से देश के अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं की भारी कमी देखी जा रही है. ऐसे में खबरें आयी हैं कि देश के कुछ अमीर लोगों ने विदेशों का रुख करना शुरू कर दिया है.ब्लूमबर्ग ने दिल्ली की एक प्राइवेट जेट फर्म क्लब वन एयर के सीईओ राजन मेहरा के हवाले से कहा है कि सिर्फ अल्ट्रा-रिच लोग इस श्रेणी में नहीं हैं, बल्कि जो लोग भी प्राइवेट जेट का पैसा अदा कर सकते हैं वो टिकट बुक करा कर विदेश जा रहे हैं.

बॉलीवुड सितारे मालदीव में

राजन मेहरा ने बताया कि दिल्ली से दुबई का एक तरफ का टिकट करीब 15 लाख रुपये का है. इसमें ग्राउंड हैंडलिंग और अन्य शुल्क शामिल है. कहा कि प्राइवेट जेट वाले विदेश से खाली आने की रिटर्न जर्नी का शुल्क भी वसूलते हैं.  कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कई बॉलीवुड सितारे  विदेशों जा चुके हैं. कई हस्तियों को मालदीव में देखा गया है.  

ब्रिटेन, कनाडा, यूएई, हांगकांग ने लगा दी है रोक

बता दें कि अमीर भारतीयों के विदेश जाने को लेकर कई देशों ने तरह-तरह के प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिये हैं. ये देश दक्षिण एशियाई देशों से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं. आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात और हांगकांग जैसे देशों ने रोक लगा दी है. खबर है कि कुछ देश ऐसे कदमों की घोषणा करने की सोच रहे हैं.

 मालदीव ने भारतीयों के देश में घूमने पर रोक लगायी


जानकारी सामने आ रही है कि मालदीव ने मंगलवार से भारतीयों के पूरे देश में घूमने पर रोक लगाने की घोषणा की है, सिवाय कुछ रिजॉर्ट को छोड़कर, इसके चलते आखिरी समय में इन रिजॉर्ट में जाने के लिए भारी रश देखा गया है. राजन मेहरा के अनुसार दुबई और लंदन में प्रतिबंधों की घोषणा होने से पहले भारी संख्या में लोगों ने  वहां  का रुख कर लिया था. बता दें कि  मेहरा इससे पहले भारत में कतर एयरवेज के प्रमुख रह चुके हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही