Search

 
 
 

Ranchi News: सूचना का अधिकार कानून के 21 वर्ष पूरे, 150 लोगों ने सीखा RTI आवेदन का तरीका

Ranchi News: प्रतिभागियों को बताया कि सरकारी विभागों से सूचना प्राप्त करने के लिए आरटीआई आवेदन कैसे किया जाता है. साथ ही सूचना नहीं मिलने या संतोषजनक जवाब नहीं आने पर प्रथम अपील और द्वितीय अपील करने की प्रक्रिया भी समझाई.
 
RTI वर्कशॉप में प्रतिभागी

Ranchi News: सूचना का अधिकार (RTI) कानून के 21 वर्ष पूरे होने पर कोकर में ‘हमर अधिकार मंच’ और ‘रांची सिटीजन फोरम’ की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क आरटीआई कार्यशाला सह आरटीआई दिवस का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड के 20 जिलों से आए 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कार्यशाला में लोगों को आरटीआई आवेदन करने से लेकर प्रथम और द्वितीय अपील की प्रक्रिया की जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़ें: 

संस्था के अध्यक्ष और सर्टिफाइड आरटीआई रिसोर्स पर्सन दीपेश निराला ने प्रतिभागियों को बताया कि सरकारी विभागों से सूचना प्राप्त करने के लिए आरटीआई आवेदन कैसे किया जाता है. साथ ही सूचना नहीं मिलने या संतोषजनक जवाब नहीं आने पर प्रथम अपील और द्वितीय अपील करने की प्रक्रिया भी समझाई. आयोग को तत्काल क्रियाशील बनाने के लिए इस मामले को सुप्रीम कोर्ट, झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और भारत की राष्ट्रपति के समक्ष लिखित रूप में उठाने का निर्णय लिया गया. आयोजकों की मांग है कि जल्द मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति की जाए या किसी एक सूचना आयुक्त को कार्यवाहक मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी देकर सुनवाई शुरू कराई जाए

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपेश निराला ने की, जबकि मंच संचालन रेणुका तिवारी और मीना कुमारी ने किया. मौके पर उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, महासचिव उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, सचिव चंद्रदेव बरनवाल, विष्णु कुमार और मनीषा देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने भी कार्यशाला में हिस्सा लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही