Ranchi News : रिम्स की Academic Council की बैठक में पढ़ाई, अस्पताल की सेवाओं और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बैठक में 250 MBBS सीटों के हिसाब से अलग-अलग विभागों में जरूरी डॉक्टर, Senior Resident, Tutor और दूसरे कर्मचारियों की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया.
Biochemistry विभाग में MBBS और PG छात्रों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लैब, उपकरण और पढ़ाई की सुविधाएं बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया. Psychiatry विभाग को मजबूत करने और De-addiction Centre को बेहतर तरीके से चलाने के लिए जरूरी कर्मचारियों की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई.
बैठक में Radiotherapy विभाग का नाम बदलकर Radiation Oncology और Blood Centre का नाम Department of Immunohematology and Blood Transfusion करने के प्रस्ताव पर भी विचार हुआ.
रिम्स में पढ़ाई और रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए Integrated MD-PhD Programme शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया. Human Genetics और Biotechnology से जुड़े नये कोर्स शुरू करने पर भी चर्चा की गयी. Neonatology विभाग में बच्चों के इलाज और विकास से जुड़ी सुविधाओं के लिए Early Intervention Centre बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया.
Dental College में MDS कोर्स शुरू करने के लिए जरूरी शिक्षकों और Senior Residents की व्यवस्था, Oral Surgery विभाग में Professor का पद और Internal Examiners के भुगतान में बदलाव जैसे मुद्दों पर भी फैसला लिया गया.
Nursing College में M.Sc. Nursing Programme शुरू करने की तैयारी पर चर्चा की गयी. इसके लिए जरूरी शिक्षकों और Nursing Council के नियमों के अनुसार सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव आया.
इसके अलावा Critical Care में एक साल का Basic Diploma Course शुरू करने, Junior Resident की संख्या बढ़ाकर 150 करने और बाहर से आने वाले छात्रों के observership और internship के लिए नयी नीति बनाने पर भी चर्चा हुई.
इन प्रस्तावों का मुख्य उद्देश्य रिम्स में पढ़ाई और ट्रेनिंग की व्यवस्था बेहतर करना, डॉक्टर और दूसरे कर्मचारियों की कमी दूर करना और मरीजों के साथ छात्रों व शोधार्थियों को बेहतर सुविधाएं देना है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

