Search

 
 
 

रिम्स का एक्शन प्लान, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट होगा सख्त, आवारा कुत्तों पर भी नियंत्रण

Ranchi: रिम्स में बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण को लेकर चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, भवन निर्माण विभाग के प्रतिनिधि, परिचारिका, मातृका, नर्सिंग स्टाफ, हाउसकीपिंग स्टाफ और संबंधित एजेंसी मेडिकेयर के अधिकारी शामिल हुए.
 

Ranchi: रिम्स में बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण को लेकर चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, भवन निर्माण विभाग के प्रतिनिधि, परिचारिका, मातृका, नर्सिंग स्टाफ, हाउसकीपिंग स्टाफ और संबंधित एजेंसी मेडिकेयर के अधिकारी शामिल हुए.

 

बैठक में बायोमेडिकल वेस्ट के समुचित संग्रह, पृथक्करण और सुरक्षित तरीके से कॉमन बायोमेडिकल वेस्ट कलेक्शन सेंटर तक परिवहन को सभी संबंधित पक्षों की संयुक्त जिम्मेदारी बताया गया. सभी stakeholders से इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करने को कहा गया.

 

प्रबंधन ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर बायोमेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण और संधारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें. किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए, ताकि संक्रमण और प्रदूषण का खतरा कम किया जा सके.

 

बैठक में आवारा कुत्तों की समस्या पर भी चर्चा की गई. राज्य के मुख्य सचिव के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि सामान्य कचरा और बायोमेडिकल वेस्ट किसी भी स्थिति में आवारा कुत्तों द्वारा इधर-उधर न फैलाया जा सके और दोनों तरह के कचरे का मिश्रण न हो.

 

इस दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रिम्स परिसर में स्थित सॉलिड वेस्ट डिस्पोजल क्षेत्र के चारों ओर जालीदार बाउंड्री बनाने का फैसला किया गया. इससे आवारा कुत्तों और अन्य पशुओं के प्रवेश को रोका जा सकेगा. इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई कि रिम्स परिसर में कई स्थानों पर आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं. इस संबंध में नगर निगम को सूचित कर नियमानुसार उन्हें परिसर से हटाने की कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही