Search

 
 
 

रिम्स लैंड स्कैम :  2 आरोपियों की बेल पर ACB ने जवाब दाखिल किया

रिम्स लैंड स्कैम के दो आरोपियों राजेश झा व चेतन बड़ाईक की जमानत याचिका पर एसीबी ने जवाब दाखिल कर दिया है. वहीं, इसी मामले में सुमित्रा कुमारी बड़ाईक की अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट के समक्ष जवाब दाखिल कर दी गई है. इन तीनों की याचिकाओं पर 14 मई को एसीबी कोर्ट सुनवाई करेगी.
 
  • एक अन्य आरोपी की अग्रिम जमानत पर भी एसीबी का आया जवाब
  • तीन याचिकाओं पर सुनवाई 14 मई को

Ranchi :  रिम्स लैंड स्कैम के दो आरोपियों राजेश झा व चेतन बड़ाईक की जमानत याचिका पर एसीबी ने जवाब दाखिल कर दिया है. वहीं, इसी मामले में सुमित्रा कुमारी बड़ाईक की अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट के समक्ष जवाब दाखिल कर दी गई है. इन तीनों की याचिकाओं पर 14 मई को एसीबी कोर्ट सुनवाई करेगी.

 

बता दें कि मामले में 7 अप्रैल को एसीबी ने 4 आरोपी राजकिशोर बड़ाईक, कार्तिक बड़ाईक, राजेश झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था. आरोपियों ने मिलीभगत कर रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की थी. झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसीबी ने इस फर्जीवाड़ा मामले में 5 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की थी. 

 

दरअसल, यह मामला 1964-65 में रिम्स की अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है. जिसपर अवैध कब्जा कर अपार्टमेंट, दुकान और मकान बना लिया गया था. बाद में हाईकोर्ट के आदेश के बाद इन अवैध कंस्ट्रक्शन को हटा दिया गया था. 

https://lagatar.in/jamshedpur-news-cyber-fraudsters-target-elderly-five-new-cases-emerging-every-day

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही