Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News : कदमा में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

कदमा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला से चेन स्नैचिंग की गई है. उलियान स्थित विद्यासागर पथ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.
Advertisement
Advertisement

Jamsedpur :  कदमा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक महिला से चेन स्नैचिंग की गई है. उलियान स्थित विद्यासागर पथ के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. 

 

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला मंगलवार की सुबह जरूरी काम खत्म कर पैदल घर लौट रही थी. जैसे ही वह “साइकलिंग मधुसूदन अपार्टमेंट” के पास पहुंचीं, तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां आए और अचानक उनके गले से सोने की चेन छीन ली.

 

महिला जब तक कुछ समझ पातीं, तब तक दोनों बदमाश वहां से भाग गए. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके.  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाइक और बदमाशों के हुलिए के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है. 

 

इधर, कदमा और उलियान इलाके में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं से स्थानीय लोग डरे हुए हैं.  उनका कहना है कि रिहायशी इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने की जरूरत है, ताकि महिलाएं और आम लोग सुरक्षित महसूस कर सकें.

 

हाल ही में पुलिस ने चेन स्नैचिंग के एक अन्य मामले में तीन अपराधियों और चोरी का सोना खरीदने वाले एक जौहरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. लेकिन ताजा घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही