Search

 
 
 

नेत्रदान को लेकर RIMS का जागरूकता अभियान शुरू, 8 सितंबर तक होंगे कई कार्यक्रम

Ranchi News : RIMS के Regional Institute of Ophthalmology (RIO) और Eye Bank की ओर से 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत की गई. सोमवार को नेत्रदान को लेकर जागरूकता पोस्टर जारी किया गया.
 
41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत की गई

Ranchi News : RIMS के Regional Institute of Ophthalmology (RIO) और Eye Bank की ओर से 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत की गई. सोमवार को नेत्रदान को लेकर जागरूकता पोस्टर जारी किया गया.

 

कार्यक्रम में RIO के नेत्र रोग विभाग के HOD Prof. Dr. Sunil Kumar, विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर, फैकल्टी सदस्य और Eye Bank के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

 

इस मौके पर Prof. Dr. Sunil Kumar ने कहा कि नेत्रदान से किसी व्यक्ति की मौत के बाद भी दूसरे व्यक्ति की जिंदगी में रोशनी लाई जा सकती है. उन्होंने कहा कि लोगों के बीच नेत्रदान को लेकर कई तरह की गलत धारणाएं हैं. इन्हें दूर करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने की जरूरत है.

 

नेत्रदान पखवाड़े के तहत 25 अगस्त से 8 सितंबर तक RIO परिसर में Eye Donation Pledge और Awareness Canopy लगाया जाएगा. यहां मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों को नेत्रदान की जानकारी दी जाएगी. इच्छुक लोग नेत्रदान का संकल्प फॉर्म भी भर सकेंगे.

 

27 अगस्त को नेत्रदान जागरूकता रैली निकाली जाएगी. इसमें डॉक्टर, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ, छात्र और अन्य लोग शामिल होंगे. रैली के दौरान पर्चे बांटकर लोगों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी जाएगी.

 

29 अगस्त को Poster Making Competition होगा. 2 सितंबर को नेत्रदान करने वाले परिवारों को सम्मानित किया जाएगा. वहीं, 5 सितंबर को PG छात्रों के लिए Eye Donation पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा.

 

RIO-RIMS की ओर से आयोजित इन कार्यक्रमों का मकसद नेत्रदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही