Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ 18 से 27 जून तक चरणबद्ध आंदोलन करेगा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ 18 जून से अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करेगा. यह आंदोलन 18 जून से शुरू होकर 27 जून तक विभिन्न तरीकों से किया जाएगा. 18 और 19 जून को कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. 21 जून को संघ निदेशक कार्यालय के सामने मौन प्रदर्शन करेगा. 23 जून को कलमबंद हड़ताल, 25 जून को प्रशासनिक भवन की तालाबंदी और 27 जून को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी सेवा को बंद किया जाएगा. यह आंदोलन संघ डबल ईपीएफ वसूली के खिलाफ कर रहा है.

15 दिन का दिया गया था समय

डबल ईपीएफ वसूली के विरोध में संघ के सदस्यों ने बीते दिनों निदेशक कार्यालय के समक्ष धरना दिया था. जिसके बाद 31 मई को उन्हें निदेशक कार्यालय से 15 दिनों का समय दिया गया था. समय अवधि पूरी होने के बाद अब संघ आंदोलन तेज करने के मूड में है.

इन मांगों को लेकर संघ करेगा आंदोलन

डबल ईपीएफ वसूली रोकने के लिए रिम्स प्रबंधन से कई बार मांग की गयी है. इसके साथ ही उनकी मांग है कि अवैध रूप से वसूली गई ईपीएफ राशि को प्रभावित कर्मचारियों को लौटाया जाना चाहिए. इसके साथ ही स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग के आदेश के तहत दोषी कर्मचारियों को चिह्नित कर दंडित करने और 10 वर्षों से अधिक समय से सेवा दे रहे दैनिक मजदूर और अनुबंध कर्मचारियों को समायोजित करने की मांग की गयी है. इसे भी पढ़ें – कांके">https://lagatar.in/kanke-murderous-attack-on-gagis-newly-elected-women-panchayat-samiti-member-fir-registered/">कांके

: गागी की नवनिर्वाचित महिला पंचायत समिति सदस्य पर हथौड़ा से जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही