Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स के मरीजों को विशेष परिस्थिति में इलाज के लिए मिलेगी आर्थिक मदद- बन्ना गुप्ता

Advertisement
Advertisement
Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स की व्यवस्था सुधारने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये. बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई है. रिम्स में विशेष तरह के मरीजों को इलाज के लिए पांच लाख तक का फंड उपलब्ध कराया जाएगा. इस योजना के तहत वैसे मरीजों को लाभ मिल सकेगा जिनके पास किसी स्वास्थ्य योजना से जुड़ा कार्ड नहीं है. साथ ही ऐसे निर्धन मरीज जो आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हों. उन्हें इलाज के लिए रिम्स की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी. जिससे उनके इलाज में किसी तरह की बाधा ना आये. मंत्री ने कहा कि इस प्रस्ताव को रिम्स शासी परिषद की बैठक में रखा जाएगा.

मंत्री स्तर से मिलेगी पांच लाख की सहायता

पांच हजार तक की राशि संबंधित विभाग के एचओडी के स्तर पर जारी की जाएगी. वहीं पचास हजार तक चिकित्सा अधीक्षक, एक लाख तक निदेशक और पांच लाख तक की राशि मंत्री के स्तर पर रिलीज की जाएगी. बता दें कि सभी तरह के फंड की अनुशंसा चिकित्सा अधीक्षक के माध्यम से होकर गुजरेगी. इलाज की राशि के लिए अनुशंसा संबंधित विभाग के एचओडी, इलाज करने वाले डॉक्टर और किसी अन्य विभाग के एचओडी द्वारा की जाएगी. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/bjps-5-day-satyagraha-movement-ends-babulal-said-this-is-not-the-end-of-the-movement-against-corruption-it-is-the-beginning/123259/">भाजपा

का 5 दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन समाप्त, बाबूलाल ने कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का यह समापन नहीं, आगाज है

दो एकमो मशीन की होगी खरीदारी

मंत्री ने कहा कि रिम्स में 20 यूनिट का डायलिसिस विभाग शुरू किया जाएगा. साथ ही दो ECMO (एकमो) मशीन की खरीदारी की जाएगी. यह एकमो मशीन राज्य के सरकारी अस्पतालों में लगना वाला पहला मशीन होगा. वहीं बैठक के दौरान मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने पर भी चर्चा हुई है.

जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन की होगी खरीदारी

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना के वैरीअंट का पता लगाने के लिए सैंपल को आइएलएस लैब भुवनेश्वर भेजा जाता है. इससे रिपोर्ट आने में देरी होती है. रिम्स में मशीन लगाने के लिए शासी परिषद से घटनोतर स्वीकृति लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन की खरीदारी की जाएगी.

इन विषयों पर स्वास्थ्य मंत्री ने रखा अपना पक्ष

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि ई-हॉस्पिटल को भी मजबूत किया जाएगा. ताकि मरीजों को रिपोर्ट के झंझट से छुटकारा मिल सके. जहां भी मैन पावर की कमी है वहां व्यवस्था करने पर चर्चा की गई है. साथ ही अस्पताल के मैनेजमेंट के लिए हॉस्पिटल मैनेजर की नियुक्ति होगी और सभी वार्ड का आकलन किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में अपनी सेवा देने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग योद्धा मानती है. इसलिए उन्हें एक माह का अतिरिक्त वेतन देने का निर्णय लिया गया है. इसे कैबिनेट में भी पास किया गया है. वहीं कोरोना काल में श्मशान और कब्रिस्तान में शवों का अंतिम संस्कार करने वाले लोगों की आकस्मिक मौत पर मुआवजा राशि देने की चर्चा मुख्यमंत्री से हुई है. इसे भी पढ़ें-6th">https://lagatar.in/6th-jpsc-constitutional-body-is-in-confusion-candidates-in-doubt-due-to-high-courts-decision-to-go-no-many-technical-hurdles-will-come/123213/">6th

JPSC : कंफ्यूजन में है संवैधानिक संस्था, हाईकोर्ट ‘जाने-नहीं जाने’ के फैसले से संशय में अभ्यर्थी, आयेंगी कई तकनीकी अड़चनें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही