Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स :  छात्र और प्रशासन के बीच ठनी, प्रबंधन हॉस्टल खाली कराने पर अडिग, छात्र भी अड़े

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रिम्स में मेडिकल स्टूडेंट्स और प्रशासन-प्रबंधन के बीच तनातनी का माहौल बन गया है. 2019-2022 बैच के स्टूडेंट्स को प्रबंधन ने आज शाम 7 बजे तक हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया है. लेकिन छात्र हॉस्टल खाली करने से इनकार कर रहे हैं. (पढ़ें,  मणिपुर">https://lagatar.in/lalan-singhs-anger-erupted-over-the-incident-in-manipur-said-women-are-being-tortured-in-the-double-engine-government/">मणिपुर

की घटना पर फूटा ललन सिंह का गुस्सा, कहा- डबल इंजन की सरकार में महिलाओं पर हो रहा अत्याचार)

रिम्स निदेशक और डीन को छात्रों ने घेरा

वहीं रिम्स निदेशक की अध्यक्षता में एक हाई लेवल बैठक भी हुई. इस दौरान प्रबंधन ने अपने आदेश का सख्ती से पालन करते हुए शाम 7 बजे तक हॉस्टल खाली करने का अल्टीमेटम छात्रों को दिया है. मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए रिम्स के निदेशक डॉ आरके गुप्ता जैसे ही प्रशासनिक भवन से बाहर निकले छात्रों ने उन्हें घेर लिया. हालांकि सुरक्षा में तैनात जवानों ने मशक्कत करते हुए निदेशक को बाहर निकाला. जबकि डीन स्टूडेंट्स डॉ शिव प्रिये को प्रशासनिक भवन से छात्र निकालने नहीं दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-cid-took-warrant-of-eight-accused/">रांची

हिंसा केस: CID ने कोर्ट से लिया आठ आरोपियों का वारंट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही