Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स : 12 दिनों में शुरू हुआ 528 बेड क्षमता का अस्थायी कोविड हॉस्पिटल, CM ने किया उद्घाटन

  • मुख्यमंत्री ने कहा, ”विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड और वेंटिलेटर समेत अन्य चिकित्सीय संसाधन का हो रहा विस्तार”
  • 528 बेड में मल्टीस्टोरी पार्किंग में 327 ऑक्सीजन युक्त बेड, ओंकोलॉजी डिपार्टमेंट में 73 आईसीयू बेड और पुरानी बिल्डिंग में 128 ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था है

Ranchi : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची स्थित रिम्स में 528 बेडों की क्षमता वाले अस्थायी कोविड अस्पताल का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इन 528 बेड में रिम्स की मल्टीस्टोरी पार्किंग में 327 ऑक्सीजन युक्त बेड, ओंकोलॉजी डिपार्टमेंट में 73 आईसीयू बेड और रिम्स की पुरानी बिल्डिंग में 128 ऑक्सीजन युक्त बेड की व्यवस्था की गई है. इस दौरान सीएम ने कहा है कि अब रिम्स में कोविड-19 को लेकर ऑक्सीजन युक्त बेड की संख्या बढ़कर लगभग 800 औऱ वेंटिलेटर भी लगभग 250 हो गयी है. उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग जारी है और आगे भी मजबूती के साथ जारी रहेगी. बेहतर प्रबंधन और राज्यवासियों के सहयोग से कोरोना के खिलाफ चल रही जंग हम जीतेंगे.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/Rims1.jpg"

alt="" class="wp-image-60762" />

मरीजों की सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क भी कार्य कर रहा - सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान हालात में रिम्स में समुचित चिकित्सीय संसाधनों के साथ अस्थायी कोविड अस्पताल बनाना किसी चुनौती से कम नहीं था. लेकिन स्वास्थ्य विभाग और रिम्स के तमाम पदाधिकारियों और कर्मियों के सहयोग से मात्र 12 दिनों में ही यह अस्पताल बनकर तैयार हो गया. यहां संक्रमितों के इलाज के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. अस्पताल में 24x7 चिकित्सक, नर्स, वार्ड ब्वॉय उपलब्ध रहेंगे. यहां मरीजों की सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क भी कार्य कर रहा है.


मेडिकल कॉलेजों पर मरीजों के बढ़ते दबाव को देख सरकार बना रही कार्य योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची, धनबाद और जमशेदपुर में स्थित मेडिकल कॉलेजों में मरींजों का सबसे ज्यादा दबाव है. यहां इलाज के लिए सबसे ज्यादा संक्रमित पहुंच रहे हैं. ऐसे में इन मेडिकल कॉलेजों के लिए सरकार उनकी जरूरतों के हिसाब से कार्य योजना लगातार बना रही है. अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड औऱ वेंटिलेटरों की संख्या में बढ़ोत्तरी करने का काम लगातार जारी है. रांची में रिम्स और सदर के अलावा नगर निगम के अस्पताल और डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त बेड लगाए गए है. कोडरमा में डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 220 नए बेड औऱ सदर अस्पताल में 20 अतिरिक्त ऑक्सीजन पाइप लाइन युक्त बेडों की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा जैसे-जैसे जरूरतें बढ़ेंगी, बेड भी बढ़ाए जाएंगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही