Search

 
 
 

RIMS: केंद्रीय संयुक्त सचिव ने उपायुक्तों के साथ के साथ की बैठक

 
Ranchi: सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव आराधना पटनायक की अध्यक्षता में रिम्स में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डायरेक्टर अलोक त्रिवेदी, रिम्स निदेशक डॉ राजीव कुमार गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेन्द्र बिरुआ, रिम्स एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. वहीं वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये राज्य के 24 जिलों के उपायुक्त और सिविल सर्जन बैठक में जुड़े. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. जिसके तहत स्वास्थ्य से जुड़े कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. इसे पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/dengue-cases-are-increasing-rapidly-in-bihar-sanitation-workers-go-on-strike-in-patna/">बिहार

में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामले, पटना में सफाईकर्मी गए हड़ताल पर

बैठक में सभी ने अपने सुझाव साझा किये

संयुक्त सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्त एवं सिविल सर्जन को स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन के में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही रक्तदान और अंगदान को बढ़ावा देने के लिए स्कूल, कॉलेज, कार्यालयों, उद्योग यूनिट में जागरूकता सत्र और कैंप लगाने के दिशा-निर्देश दिये. पटनायक ने कहा की स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड में हो रहे कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से दिखाने की आवश्यकता है. जिसके लिए सभी को मिल कर काम करना होगा. बैठक में सभी ने अपने सुझाव साझा किये और सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने पर सभी सहमत हुए. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-children-and-teachers-took-oath-of-cleanliness-together-in-svm-bhooli/">धनबाद

: एसवीएम भूली में बच्चों और शिक्षकों ने साथ में ली स्वच्छता की शपथ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही