Search

 
 
 

रिम्स की जर्जर लिफ्ट बनी परेशानी का सबब, बीच में ही अटकी

 
Ranchi :  राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान "रिम्स" की जर्जर लिफ्ट परेशानी का सबब बनी हुई है. आये दिन लिफ्ट फंसने से मरीज और तीमारदार हलकान रहते हैं. ताजा मामला मंगलवार का है. जब रिम्स में भर्ती मरीजों को खाना पहुंचने वाली ट्रॉली समेत कर्मचारी लिफ्ट में फंस गये. जानाकरी के अनुसार, कर्मचारी लिफ्ट से खाना लेकर मरीजों को पहुंचाने के लिए फर्स्ट फ्लोर से ऊपर जा रहे थे, तभी लिफ्ट बीच में ही फंस गयी. (पढ़ें, ‘एनिमल’">https://lagatar.in/the-star-cast-of-the-film-animal-cut-the-cake-ranbir-kapoor-kissed-bobby-deol/">‘एनिमल’

फिल्म की स्टार कास्ट ने काटा केक, रणबीर कपूर ने बॉबी देओल को किया किस)

काफी मशक्कत के बाद बाहर निकले लोग

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-10-copy-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लिफ्ट में फंसे लोगों के आवाज लगाने के बाद नीचे मौजूद लिफ्ट मैन ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला. लिफ्ट का दरवाजा खुलने के बाद उसमें फंसे कर्मचारी और अन्य लोग बाहर निकले. इस घटना के बाद लिफ्ट को दुरुस्त किया गया. जिसके बाद संचालन सुचारू हो सका. बता दें कि 55वीं शासी परिषद की बैठक में लिफ्ट के मेंटेनेंस और नयी लिफ्ट लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी है.  हालांकि देखना होगा कि रिम्स प्रबंधन द्वारा इस दिशा में कब तक पहल की जाती है. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/fierce-in-maharashtra-politics-ajit-pawar-will-join-bjp-or-not-speculation-continues/">महाराष्ट्र

की राजनीति में घमासान, अजित पवार भाजपा में जायेंगे…नहीं जायेंगे की अटकलें जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही