Search

 
 
 

Rise and fall 2  : करण पटेल की धमाकेदार वापसी, दो एविक्शन के बाद बदला सत्ता का खेल

Lagatar Desk : करण पटेल के ठीक होकर लौटने पर पेंटहाउस के रूलर्स से उनकी जगह तय करने के लिए वोटिंग कराई गई. ऋषभ जायसवाल को छोड़कर बाकी सभी सदस्यों ने बहुमत से उन्हें पेंटहाउस में वापस बुलाने का फैसला किया. पेंटहाउस में आते ही स्वरा भास्कर सहित अन्य प्रतियोगियों ने उन्हें गले लगाया, मिठाई खिलाई और उनका शानदार स्वागत किया
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 इन दिनों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है. आए दिन शो में ट्विस्ट और ड्रामे देखने को मिलते है. हाल ही में शो से कियारा अनु और राज ग्रोवर घर से बेघर हुए, दोनों के एविक्शन बाद अब घर में करण पटेल की वापसी हुई है.उनके पेंटहाउस में वापसी से घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है और सत्ता के समीकरण गरमा गया है.

 

 

धूमधाम से स्वागत और खुशी का माहौल

करण पटेल के ठीक होकर लौटने पर पेंटहाउस के रूलर्स से उनकी जगह तय करने के लिए वोटिंग कराई गई. ऋषभ जायसवाल को छोड़कर बाकी सभी सदस्यों ने बहुमत से उन्हें पेंटहाउस में वापस बुलाने का फैसला किया. पेंटहाउस में आते ही स्वरा भास्कर सहित अन्य प्रतियोगियों ने उन्हें गले लगाया, मिठाई खिलाई और उनका शानदार स्वागत किया

 

रणनीतियों और नए गठबंधनों की शुरुआत पेंटहाउस में कदम रखते ही करण पटेल ने घर के माहौल और खेल को समझने की कोशिश शुरू कर दी. उन्होंने अपनी पुरानी साथी निहारिका तिवारी से मुलाकात की और दोनों तुरंत खेल की नई स्ट्रेटेजी पर चर्चा करने लगे. वे दोनों यह योजना बनाते दिखे कि खेल में आगे बढ़ने के लिए शहजाद पूनावाला का इस्तेमाल कैसे किया जाए.

 

ऋषभ जायसवाल के साथ तनातनी

 चूंकि ऋषभ जायसवाल इकलौते ऐसे सदस्य थे जिन्होंने करण को पेंटहाउस में वापस लाने के खिलाफ वोट किया था, इस वजह से घर के भीतर एक अलग तरह का मानसिक तनाव और नया मनमुटाव देखने को मिल रहा है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही