Search

 
 
 

Rise and Fall 2: फिनाले से पहले निहारिका का एविक्शन, शो को मिले टॉप 5 फाइनलिस्ट

Lagatar Desk :शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट भी मिल चुके हैं. इनमें गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर शामिल हैं. वहीं, फिनाले से ठीक पहले निहारिका तिवारी घर बेघर हो गई है. अब इन पांचों के बीच ट्रॉफी और 35 लाख रुपये के प्राइज पॉट के लिए मुकाबला होगा.
 
फिनाले से पहले मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया

Lagatar Desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है. शो का ग्रैंड फिनाले 6 नवंबर को होने वाला है.फिनाले से पहले मेकर्स ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस, स्पेशल गेस्ट की एंट्री और एक चौंकाने वाला एविक्शन देखने को मिल रहा है.

 

 

शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट भी मिल चुके हैं. इनमें गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर शामिल हैं. वहीं, फिनाले से ठीक पहले निहारिका तिवारी घर बेघर हो गई है. अब इन पांचों के बीच ट्रॉफी और 35 लाख रुपये के प्राइज पॉट के लिए मुकाबला होगा.

 

 

गौतम -प्रियंका की धमाकेदार परफॉर्मेंस

 

फिनाले में गौतम गुलाटी और प्रियंका चाहर चौधरी एक साथ स्टेज पर नजर आएंगे. दोनों ने खास मौके के लिए शानदार डांस परफॉर्मेंस शूट की है. पूरे सीजन में दोनों ने अपने खेल से दर्शकों का ध्यान खींचा है. ऐसे में उनकी एक साथ परफॉर्मेंस देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.

 

 

तेज प्रताप यादव की बांसुरी की धुन से सजेगी शाम

 

शो के चर्चित कंटेस्टेंट रहे तेज प्रताप यादव, जिन्हें दर्शक प्यार से तेजु भैया कहते हैं, भी फिनाले में खास अंदाज में नजर आएंगे. कानूनी मामलों के कारण उन्हें बीच में ही शो छोड़ना पड़ा था.हालांकि, फिनाले के प्रोमो में उनकी बांसुरी की मधुर धुन सुनाई दे रही है. उनकी यह परफॉर्मेंस फिनाले को खास बनाने वाली है.

 

हर्ष गुजराल लगाएंगे कॉमेडी का तड़का

 फिनाले में मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे. वह अपनी मजेदार कॉमेडी और हाजिरजवाबी से दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. साथ ही होस्ट वीरेंद्र सहवाग और कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी मस्ती भी देखने को मिलेगी.

 

फिनाले से पहले निहारिका तिवारी का सफर खत्म

 ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले शो में बड़ा उलटफेर हुआ है. टॉप 6 में शामिल निहारिका तिवारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वह टॉप 5 में जगह बनाने में नाकाम रहीं. उनके एविक्शन ने फिनाले का रोमांच और बढ़ा दिया है.

 

ये हैं शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट

निहारिका तिवारी के बाहर होने के बाद अब शो को अपने पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं. इनमें गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, करण पटेल, शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर शामिल हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही