Lagatar Desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. शो के तीसरे एपिसोड में सिवेट तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच हुई हाथापाई के बाद सिवेट को शो से बाहर कर दिया गया. अब शो से बाहर होने के बाद सिवेट ने लाइव आकर पूरे विवाद पर अपनी बात रखी है. उन्होंने शहजाद पूनावाला पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.
सिवेट ने बताया, कैसे शुरू हुआ विवाद
लाइव के दौरान सिवेट ने शहजाद पर पीछे से मारने का आरोप लगाया गया, जबकि उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ शहजाद का कॉलर पकड़ा था. सिवेट के मुताबिक, शहजाद लगातार ऐसी बातें कह रहे थे, जिनसे विवाद बढ़ रहा था.

सिवेट इंस्टा पोस्ट
सिवेट ने यह भी दावा किया कि शहजाद शो में बार-बार धार्मिक मुद्दों पर बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि कंटेस्टेंट्स को शो के बाहर धार्मिक मामलों पर चर्चा नहीं करने के लिए कहा गया था, इसलिए वह शहजाद से दूरी बनाए रखना चाहते थे.
सिवेट ने शहजाद की धार्मिक मान्यताओं और उनके खान-पान को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति पर कैसे भरोसा कर सकते हैं, जो एक तरफ धार्मिक बातें करता है और दूसरी तरफ मांसाहारी भोजन करता है.सिवेट ने दावा किया कि शो में मौजूद तेज प्रताप यादव ने भी शहजाद के रुद्राक्ष पहनने और रोजाना नॉन-वेज खाने को लेकर सवाल उठाए थे.
धर्म के नाम पर नहीं बंटना चाहिए देश
सिवेट ने आगे कहा कि जो लोग खुद को सच्चा सनातनी बताते हैं, उन्हें अपने दावों पर भी कायम रहना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां और बहन को गालियां देने वाले लोगों पर भी नाराजगी जताई.

