Search

 
 
 

Ranchi News:रिजवान क्रांतिकारी ने राज्यपाल से की मुलाकात, SIR और छात्रवृत्ति का मुद्दा उठाया

Ranchi News: झारखंड अल्पसंख्यक महासभा लगातार शिक्षा, सम्मान, अधिकार और प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाती रहेगी. कहा कि जनता से जुड़े सवालों को सदन और संवैधानिक संस्थाओं तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है.
 
राज्यपाल से मिले रिजवान

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता और झारखंड अल्पसंख्यक महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष रिजवान क्रांतिकारी ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा.

इसे भी पढ़ें: 

मुलाकात में SIR-2026 प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं, छात्रों की छात्रवृत्ति और लोकभवन के मुख्य द्वार पर उर्दू में नाम फिर से लिखे जाने का मुद्दा उठाया गया.

 

रिजवान क्रांतिकारी ने कहा कि शिक्षा, सम्मान, अधिकार और प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड अल्पसंख्यक महासभा लगातार अपनी आवाज उठाती रहेगी. उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े सवालों को सदन और संवैधानिक संस्थाओं तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही