Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरजेडी ने खाया चारा, कांग्रेस ने गोबर : बाबूलाल मरांडी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा हमला बोला है. मरांडी ने छत्तीसगढ़ में हुए गोबर घोटाले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है. कांग्रेस का मतलब है- भ्रष्टाचार और घोटाले की गारंटी. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए 246 करोड़ के गोबर घोटाले ने कांग्रेस के चरित्र को एक बार फिर उजागर किया है. कहा कि इसके पूर्व राज्य में कोयला और शराब घोटाले उजागर हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि आरजेडी ने खाया चारा और कांग्रेस ने गोबर.

229 करोड़ रुपए की गोबर कहां गयी?

मरांडी ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के राज में जैसे कागज पर फर्जी बिल बनाकर करोड़ों रुपए चारा के नाम पर लूटे गए थे, उसी प्रकार छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार ने कागज पर ही गोबर की खरीद- बिक्री दिखाकर जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपए लूट लिए. कहा कि कागज पर 246 करोड़ रुपए की गोबर की खरीद दिखाई गई, जिसमें 17 करोड़ की बिक्री दिखाई गई. फिर 229 करोड़ रुपए की गोबर कहां गयी? बाबूलाल ने कहा कि तीन महिलाओं से 2,82,000 किलो गोबर खरीद के बाद उन्हें 5,65,000 रुपए का भुगतान भी किया गया. जबकि सच्चाई यह है कि उन तीनों महिलाओं के पास गाय तक नहीं है. इसे भी पढ़ें – बांग्लादेशी">https://lagatar.in/demography-of-jharkhand-is-changing-due-to-bangladeshi-infiltration-government-should-take-it-seriously-governor/">बांग्लादेशी

घुसपैठ से बदल रही झारखंड की डेमोग्राफी, सरकार गंभीरता से ले : राज्यपाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही