Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में हुए उपद्रव को राजद ने बताया पुलिस की विफलता, सीधे गोली चलाने के निर्णय को बताया गलत

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  मेन रोड में डेली मार्केट के पास 10 जून को हुए उपद्रव व हिंसा को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश मुख्यालय में राजद एवं युवा राजद के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इस दौरान युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि इस घटना से यह साबित हो गया है कि रांची का पुलिस प्रशासन पूरी तरह से फेल रहा है. उन्होंने कहा कि इस षड्यंत्र की भनक खुफिया विभाग को भी नहीं थी, जिस वजह से रांची में उपद्रव हुआ. उन्होंने कहा कि प्रशासन को भी इसका अंदाजा नहीं था. उपद्रव को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने ना तो वाटर कैनन का प्रयोग किया, ना ही आंसू गैस चलाये और ना ही रबड़ के बुलेट चलाए गए. पुलिस प्रशासन ने जिस तरह से सीधे गोली चलायी और उससे 2 लोगों की मौत हुई, इसे पुलिसिया जुल्म ही कहेंगे. रंजन ने कहा कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. जो भी पुलिसकर्मी दोषी हैं, उन पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड किया जाए. इसे भी पढ़ें – एक्शन">https://lagatar.in/ranchi-police-in-action-posters-of-miscreants-pasted-in-the-city-see-whether-these-faces-involved-in-the-riot-are-among-you/">एक्शन

में रांची पुलिस, शहर में चिपकाया उपद्रवियों का पोस्टर, देखें उपद्रव में शामिल ये चेहरे कहीं आपके बीच तो नहीं!

सरकार के गलत कार्यों का करेंगे विरोध

युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि राजद हेमंत सोरेन की सरकार का सहयोगी है, लेकिन सरकार के गलत कार्यों का हम सपोर्ट नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि राजद महागठबंधन में सरकार का सहयोगी है. इस सरकार में गलत बर्दाश्त नहीं करेंगे.

युवा राजद के प्रभारी मृतकों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

रंजन यादव ने कहा कि युवा राजद के प्रभारी बुधवार को रांची आएंगे. वो मृतकों के परिजनों से भी मिलेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे. ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और दोषियों को बख्शा नहीं जाए. इसे भी पढ़ें – देश">https://lagatar.in/communal-forces-are-dominating-the-country-we-will-have-to-fight-for-the-rights-of-ourselves-and-the-people-banna-gupta/">देश

में हावी हो रही सांप्रदायिक ताकतें, हमें अपने और जनता के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी : बन्ना गुप्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही