Latehar News: राजद कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्याकलय में भिक्षाटन अभियान चलाया. इसका नेतृत्व जिला अध्य्क्ष रामप्रवेश यादव ने किया. इस अभियान में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने एवं भूमि सर्वे में की गयी त्रुटियों को सुधारने की मांग को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत निकाला गया.
ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यशक्ष बलराम प्रसाद साहू ने कहा कि लातेहार जिला में ओबीसी समाज को किसी प्रकार का कोई आरक्षण नहीं दिया गया है. इस कारण तृतीय व चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में ओबीसी समाज के अभ्यर्थियों को कोई आरक्षण नहीं मिल पा रहा है.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने कहा कि 26 नवंबर तक जिले के विभिन्नं प्रखंडों में यह अभियान चलाया जाएगा. मौके पर प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने कहा कि जिले में भूमि सर्वे में त्रुटि का मामला गंभीर है. किसी की जमीन किसी दूसरे के नाम पर चढ़ गयी है, इस कारण आए दिन गांवों में हिसंक झड़पें हो रही है.
कार्यक्रम में मोहर सिंह यादव, बली यादव, सुनील साहू, बलराम प्रसाद साहू, निजाम अंसारी, संतोष कुमार, दामोदर यादव ,प्रदीप यादव, उपेंद्र भुइयां,वाहब मियां ,चेतन यादव, कमलेश प्रसाद, संजय प्रसाद, बीडीओ सिंह,मिठू लोहरा ,राजा खान, विशुनदेव यादव, संयुग अंसारी,बबलू गिरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

