Search

 
 
 

वोट चोरी और SIR के विरोध में राजद का चुनाव आयोग घेराव

Ranchi News: प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के हमशक्ल को सामने लाकर प्रतीकात्मक विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है. उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की भी मांग की.
 
राजद का चुनाव आयोग घेराव

Ranchi News: वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रांची में चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव किया. पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, गिरफ्तारी और एसआईआर प्रक्रिया समाप्त करने की मांग की. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चुनाव आयोग कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग की थी.

 

Uploaded Image

धरना को रोकने के लिए बैरिकेडिंग

 

प्रदर्शन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के हमशक्ल को सामने लाकर प्रतीकात्मक विरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों के मतदान के अधिकार पर असर पड़ सकता है. उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की भी मांग की.

इसे भी पढ़ें - 

 

युवा राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन खातून ने फॉर्म-6 में दो अतिरिक्त कॉलम जोड़े जाने पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि इन कॉलम को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जोड़ने की बात कहकर लोगों को गुमराह किया गया. उन्होंने दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं. राजद नेताओं ने इस प्रक्रिया को तत्काल बंद करने और सूची से हटाए गए सभी पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की.

 

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उनके इस्तीफे, गिरफ्तारी और देशद्रोह का मामला दर्ज करने की बात कही. हालांकि ये सभी आरोप प्रदर्शनकारी नेताओं की ओर से लगाए गए हैं.

 

विपक्षी एकजुटता पर राजद नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ महागठबंधन एकजुट है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में रांची से लेकर दिल्ली तक इस मुद्दे पर आंदोलन तेज किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही