Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ramgarh News: RJD ने की युवा संवाद चौपाल यात्रा की समीक्षा, संगठन विस्तार पर दिया जोर

रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की युवा संवाद चौपाल यात्रा के सफल समापन के बाद उसकी समीक्षा बैठक रविवार को सीसीएल गेस्ट हाउस, रजरप्पा में प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में यात्रा की उपलब्धियों, संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि युवा संवाद चौपाल यात्रा के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में युवाओं से सीधा संवाद स्थापित हुआ. इस दौरान युवाओं ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन, खेल, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए. उन्होंने कहा कि इन सुझावों को संगठन की आगामी कार्ययोजना में शामिल कर युवाओं के अधिकारों और जनसरोकारों के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा.

Uploaded Image

प्रदेश राजद उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और अनुशासन पर निर्भर करती है. उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक का उद्देश्य यात्रा की उपलब्धियों के साथ-साथ कमियों का निष्पक्ष मूल्यांकन कर भविष्य के लिए बेहतर रणनीति तैयार करना है.

 

प्रदेश राजद उपाध्यक्ष अनीता यादव ने कहा कि युवा संवाद चौपाल यात्रा ने संगठन और युवाओं के बीच मजबूत संवाद स्थापित किया है. अब इस जनविश्वास को संगठनात्मक शक्ति में बदलने की आवश्यकता है.

 

प्रदेश महासचिव विजय राम ने कहा कि युवा राष्ट्रीय जनता दल आने वाले दिनों में जनहित के मुद्दों को लेकर और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा तथा संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने का अभियान तेज करेगा.

 

बैठक में संगठन के विस्तार, अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से संघर्ष करने का सामूहिक संकल्प लिया गया.

 

कार्यक्रम का संचालन क्षितिज मिश्रा ने किया. बैठक में संतोष यादव, गुलशन खातून, कमलेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, मंतोष यादव, रवि जायसवाल, ललन यादव, सुधीर कुमार, लाल बाबू रजक, केदार यादव, कमलेश सिंह, आनंद गोप, अभिराज राय, किशोर यादव, विमलेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही