Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज सिंगापुर से भारत लौट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बेटी रोहिणी ने किया इमोशनल मैसेज

Patna : किडनी ट्रांसप्लांट कराकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज सिंगापुर से भारत लौट रहे हैं. उनके भारत लौटने की सूचना बेटी रोहिणी ने सोशल मीडिया में इमोशनल मैसेज कर दी है. रोहिणी ने लिखा है कि आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है. यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है.11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/complaint-to-the-governor-about-misuse-of-public-property/">हजारीबाग

में जिप भवन कैसे बना अस्पताल

मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं

रोहिणी ने आगे लिखा कि मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं. पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूँ. अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा. पापा को स्वस्थ रखना अब आप सबकी जिम्मेवारी होनी चाहिए.  लालू यादव को अभी लोगों से काफी कम मिलने जुलने की सलाह दी गई है. अगर कोई उनसे मुलाकात भी करता है तो उन्हें मास्क पहन कर मुलाकात करने को कहा गया है. रोहिणी ने लिखा कि पापा के प्रति आप सबों का प्यार असीम है. मैं अपने तरफ से आप सबों से यह कहना चाहती हूँ की भारत पहुँचने के बाद पापा से जब भी आप सभी मिलें तो , मिलते वक्त सावधानी बरतें. सभी मिलने के समय मास्क लगाएं और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने में हमारी मदद करे

सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी

बता दें कि लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने ही अपनी किडनी उन्हें दी है. जिसके बाद लालू प्रसाद यादव को नया जीवन मिला है. पांच दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी. पिछले कई दिनों से अपनी बेटी के पास सिंगापुर में ही थे.ऑपरेशन के दौरान लालू प्रसाद का पूरा परिवार वहीं था. राबड़ी देवी ने भी काफी दिनों तक सिंगापुर में रूककर उनकी सेवा और देखभाल की थी.सूत्रों की मानें तो राजद अध्यक्ष के पूरी तरह स्वस्थ्य होने में अभी कुछ और वक्त लग सकता है. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attempt-to-rob-a-couple-at-knifepoint-in-jubilee-park-tiger-mobile-jawans-caught-the-miscreant/">जमशेदपुर

: जुबली पार्क में दंपति से चाकू के बल पर लूट का प्रयास, टाइगर मोबाइल के जवानों ने बदमाश को पकड़ा [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही