Search

 
 
 

झारखंड में अपने दम पर सरकार बनाएगी आरजेडी : कैलाश यादव

झारखंड में आनेवाले समय में आरजेडी अपने दम पर सरकार बनाने का काम करेगी. उक्त बातें झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव कैलाश यादव ने बोकारो के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कही.
 

Bokaro :  झारखंड में आनेवाले समय में आरजेडी अपने दम पर सरकार बनाने का काम करेगी. उक्त बातें झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव कैलाश यादव ने बोकारो के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कही.

 

कैलाश यादव ने कहा कि 5 अप्रैल को तेजस्वी यादव झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. संगठन को गांव से लेकर शहर तक मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है. झारखंड के परिसीमन पर बात करते हुए कहा कि परिसीमन होने से सूबे में सीटों की संख्या बढ़ेगी. ऐसे में पार्टी भी अपना जनाधार बढ़ाने को लेकर जन-जन तक पहुंचने और यूथ से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती देने का काम करेगी.

 

प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य में हो रहे एसआईआर पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बंगाल में काफी संख्या में लोगों का वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया है. झारखंड में ऐसा नहीं होना चाहिए.  हजारीबाग मुद्दे पर भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्य में बंदी बुलाने का काम कर रही थी. लेकिन जो मामला सामने आया, उससे भाजपा की पोल खुल गई. 

 

 

राज्य के कानून व्यवस्था पर कहा कि जो भी घटना घट रही है, उसपर करवाई की जा रही है. इससे पहले बोकारो जिले के राजद नेताओं ने प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव को माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही