Search

 
 
 

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की धुंआधार कमाई, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1490 करोड़ के पार

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त जलवा है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन, स्पाई ड्रामा और देशभक्ति के अनोखे मिश्रण के चलते दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त जलवा है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन, स्पाई ड्रामा और देशभक्ति के अनोखे मिश्रण के चलते दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

 

कहानी और प्लॉट

फिल्म की कहानी IB चीफ अजय सान्याल (जो अजीत डोभाल से प्रेरित किरदार है) के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी में पाकिस्तान के आतंकी जहूर मिस्त्री द्वारा भारतीय विमान हाईजैक के दौरान दी गई चुनौती के बाद बदले की पूरी रणनीति दिखाई गई है.

 

रणवीर सिंह फिल्म में ‘धुरंधर’ यानी जसकीरत सिंह रांगी/हमजा अली मजारी का किरदार निभा रहे हैं, जिसे एक खतरनाक मिशन के लिए तैयार किया जाता है. उसके अंदर बदला, गुस्सा और दुश्मनों को खत्म करने का जुनून भरा गया है.फिल्म की कहानी 90 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें कंधार विमान अपहरण, 2001 भारतीय संसद हमला और 2008 मुंबई हमले जैसी घटनाओं से प्रेरणा ली गई है.

 

15वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन (गुरुवार) भारत में लगभग 17.80 करोड़ की कमाई की. वहीं इंडिया नेट कलेक्शन: 937.32 करोड़ और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: 1,122.17 करोड़ है. फिल्म ने कुल मिलाकर 17,000 से ज्यादा शोज़ के जरिए यह आंकड़ा हासिल किया है.

 

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी देखने को मिल रहा है.

ओवरसीज कलेक्शन: लगभग 370 करोड़

15वें दिन ओवरसीज कमाई: 5 करोड़

कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन: करीब 1,492.17 करोड़


रिकॉर्ड और तुलना

15वें दिन के कलेक्शन के मामले में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि

पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने 15वें दिन 22.50 करोड़ कमाए थे

पुष्पा 2: द रूल ने 15वें दिन 14 करोड़

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन ने 10.05 करोड़ कमाए थे


असली घटनाओं से जुड़ाव

फिल्म भले ही शुरुआत में खुद को काल्पनिक बताती है, लेकिन इसके कई किरदार और घटनाएं वास्तविक व्यक्तियों और ऑपरेशन्स से प्रेरित हैं.संजय दत्त का किरदार पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम खान से प्रेरित बताया गया है अन्य किरदार भी पाकिस्तान के अपराध और आतंकवाद से जुड़े चेहरों पर आधारित हैंफिल्म में एक डबल एजेंट की कहानी भी दिखाई गई है, जिसे भारत से पाकिस्तान भेजा जाता है और वह वहां गुप्त रूप से मिशन को अंजाम देता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही