Search

 
 
 

नागबंधम’ की रिलीज डेट आउट, इस दिन होगी रिलीज

विराट कर्ण, नाभा नतेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी स्टारर फिल्म ‘नागबंधम’ अब अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. यह  एक पैन-इंडिया फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन अभिषेक नामा कर रहे हैं.
 

Lagatar desk : विराट कर्ण, नाभा नतेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी स्टारर फिल्म ‘नागबंधम’ अब अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. यह  एक पैन-इंडिया फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन अभिषेक नामा कर रहे हैं.

 

 

‘नागबंधम’ को साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में गिना जा रहा है. पौराणिक कथाओं और ड्रामा के अनोखे मिश्रण से बनी इस फिल्म में विराट कर्ण, नाभा नतेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है.

 

बढ़ते क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट फाइनल कर दी है. यह फिल्म दर्शकों को एक भव्य विजुअल और शानदार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है.फिल्म की टीम लगातार दिलचस्प कैरेक्टर पोस्टर्स और अपडेट्स शेयर कर रही है, जिससे दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है.

 

हाल ही में रिलीज हुए टीज़र में एक रहस्यमयी और जादुई दुनिया की झलक दिखाई गई है, जो बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव देने का संकेत देती है. भव्य पौराणिक तत्व, बेहतरीन VFX, दमदार बैकग्राउंड स्कोर और प्रभावशाली किरदार इस फिल्म को खास बनाते हैं.

 

‘नागबंधम’ की कहानी भारत की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है. फिल्म में पौराणिक कथाओं के उन पहलुओं को दिखाया जाएगा, जिन्हें अब तक भारतीय सिनेमा में कम ही दर्शाया गया है. यही वजह है कि यह फिल्म दर्शकों के लिए एक नया और अनोखा अनुभव साबित हो सकती है.

 

 

फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है, जबकि इसका निर्माण किशोर अन्नपुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने किया है.अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘नागबंधम’ रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही