Search

 
 
 

बिजली अलर्ट : रांची में कई इलाकों में मरम्मत कार्य के चलते रहेगा पावरकट

शहर के कई इलाकों में आज घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली सुधार योजना के तहत 33 केवी कांके लाइन की मरम्मत की जाएगी, जिसके चलते ब्लॉक चौक, बोड़ैया, कांके बाजार टांड़, सुकुरहुटू, बुकरू और होचर समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे यानी करीब ढाई घंटे तक बिजली गुल रहेगी.
 

Ranchi :  शहर के कई इलाकों में आज घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली सुधार योजना के तहत 33 केवी कांके लाइन की मरम्मत की जाएगी, जिसके चलते ब्लॉक चौक, बोड़ैया, कांके बाजार टांड़, सुकुरहुटू, बुकरू और होचर समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे यानी करीब ढाई घंटे तक बिजली गुल रहेगी.

 

वहीं, कोकर डिवीजन के तहत आने वाले इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. इसमें कृष्णापुरी, छठ तालाब पावर हाउस के आसपास के इलाके, चुटिया, साईं कॉलोनी और केतारी बागान रोड नंबर 13 शामिल हैं. 

 

डोरंडा डिवीजन में भी मेंटेनेंस कार्य के तहत तार बदले जाएंगे, जिसके कारण अलग-अलग समय पर शुक्ला कॉलोनी, बंधु नगर और गांधी नगर में बिजली कटौती की जाएगी. इसके अलावा उद्धव बाबू लेन और ऑर्किड हॉस्पिटल के आसपास पूरे दिन बिजली बाधित रहने की संभावना जताई गई है. 

 

बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान सहयोग करें और जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही