Hazaribagh : फर्जी नियुक्ति मामले में कोर्ट से सजा पाने वाले लिपिक के खिलाफ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की आरजेडीई (रिजनल ज्वाइंट डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन) एक्शन नहीं ले पा रही है. दरअसल प्रमंडलीय शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद भी वह फैसला आरजेडीई ऑफिस में धूल फांक रहा है. आरजेडीई सुमनलता टोप्नो कुजूर उस निर्णय पर मुहर नहीं लगा पा रही हैं. हजारीबाग से गिरिडीह तक शिक्षा विभाग में इस बात की चर्चा दबी जुबान से हो रही है. दरअसल 13 अप्रैल को आरजेडीई ऑफिस में प्रमंडलीय शिक्षा स्थापना समिति की बैठक हुई. इसमें फर्जी नियुक्ति करने के आरोप में पहले सस्पेंड और अब बर्खास्तगी की तलवार लटक रहे लिपिक कौशल किशोर पर कार्रवाई की जानी है. उनके बर्खास्तगी की प्रक्रिया पर मुहर लगनी शेष रह गई है. लेकिन आरजेडीई उससे संबंधित पत्र नहीं निकाल रही है. इस संबंध में पूछे जाने पर वह बात नहीं करती हैं. वह फोन भी काट देती हैं. ऐसे में माजरा समझा जा सकता है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/the-dse-office-keeps-the-supreme-courts-order-on-hold/">हजारीबाग
: ऑब्जेक्शन लगा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ताक पर रखता है डीएसई ऑफिस
में बिजली संकट फिलहाल खत्म, मांग के अनुरूप हो रही आपूर्ति [wpse_comments_template]
: ऑब्जेक्शन लगा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ताक पर रखता है डीएसई ऑफिस
गिरिडीह में की थी फर्जी नियुक्ति, कोर्ट ने सुनाई सजा
वर्ष 2020-21 में गिरिडीह डीएसई ऑफिस में रहने के दौरान लिपिक कौशल किशोर पर पैसे लेकर फर्जी नियुक्ति करने का आरोप लगा था. उस मामले में कोर्ट ने उन्हें दो फरवरी 2022 को सजा सुनाई थी. उससे पहले वह इस मामले में जेल भी भेजे गए थे. जमानत पर जेल से छूटने के बाद उन्हें डीएसई ऑफिस हजारीबाग भेजा गया. लेकिन कोर्ट में वह केस हार गए और उन्हें सजा हो गई. ऐसे में विभाग को उनकी बर्खास्तगी का फैसला लेना था. प्रमंडलीय शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में उनकी बर्खास्तगी का निर्णय लिया जा चुका है, लेकिन आरजेडीई इस संबंध में न पत्र निकाल रही हैं और न इसका कारण बता रही है. बहरहाल मामला जो भी हो, यह भी कहा जा रहा है कि कुछ इस तरह संचिका तैयार की जा रही है कि आरोपी लिपिक अगर कोर्ट भी गया, तो विभाग मजबूती से उसका माकूल जवाब कोर्ट में प्रस्तुत कर सके. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/power-crisis-in-jharkhand-is-over-for-now-supply-is-getting-according-to-demand/">झारखंडमें बिजली संकट फिलहाल खत्म, मांग के अनुरूप हो रही आपूर्ति [wpse_comments_template]
Leave a Comment