Search

RMC: बढ़े होल्डिंग टैक्स की वसूली को लेकर उप-नगर आयुक्त ने दिये निर्देश

Ranchi: रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी घरों से सर्किल रेट के आधार पर टैक्स की गणना व वसूली को लेकर सोडा, श्रीपब्लिकेशंस और पीएमयू कंपनी को उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार ने निर्देश दिये. बता दें कि निगम ने शहर के घरों का संशोधित डिमांड तैयार किया है और भविष्य में टैक्स का भुगतान इसी डिमांड के आधार पर किया जाएगा. इस संदर्भ में निगम की ओर से कैपिटल वैल्यू के आधार पर टैक्स चार्ट तैयार किया गया है. इसे लेकर डिमांड और असेसमेंट की पूरी प्रक्रिया को उप नगर आयुक्त ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से देखा. रांची">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/">रांची

की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
उप नगर आयुक्त ने मेसर्स श्रीपब्लिकेशन और राज्य सरकार के पीएमयू में सर्च चॉइस कंसल्टेंसी को नए गणना के आधार पर जल्द से जल्द टैक्स कलेक्शन का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. उनके द्वारा यह भी कहा गया कि जितने लोगों के द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग कराकर 21 मार्च के पहले सूचना दी गई है वैसे लोगों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग की पेनाल्टी राशि इस वित्तीय वर्ष में हटाई जाये. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/government-advocates-post-vacant-in-hazaribagh-for-one-year-no-selection-despite-list/">हजारीबाग

में एक साल से सरकारी अधिवक्ता का पद खाली, सूची रहने के बावजूद चयन नहीं

बैठक में ये थे उपस्थित

इस बैठक में श्रीपब्लिकेशन के प्रतिनिधि दीपांकर कुमार, पीएमयू के प्रतिनिधि गोरांक और राजस्व शाखा के नगर प्रबंधक उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//