Search

 
 
 

RMC: वेजिटेबल मार्केट के 221 दुकानों की लॉटरी शनिवार को, तैयारियां पूरी

 
Ranchi : शनिवार को रांची नगर निगम वेजिटेबल मार्केट के 221 दुकानों का लॉटरी द्वारा आवंटन करेगा. आवंटन को लेकर मोरहाबादी के अभिवादन बैंक्वेट हॉल में व्यवस्था की गई है. 221 दुकानों की सूची फाइनल हो चुकी है. जिसमें 176 सब्जी बेचने वाले और 45 फल विक्रेताओं को दुकान आवंटित किया जाएगा. लॉटरी की प्रक्रिया शनिवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी. बताते चलें कि टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक गुरुवार को रांची नगर निगम के सभागार में हुई. जिसमें टाउन वेंडिंग कमेटी के सभी सदस्यों ने मिलकर 221 दुकानदारों की सूची तैयार की है.

नगर निगम ने तैयार की लिस्ट

बता दें कि रांची नगर निगम द्वारा एक सब कमेटी बनी थी. जिसमें तीन वेंडर और दो नगर निगम के सदस्य शामिल थे. जितने भी दावे और आपत्तियां आईं, सभी पर चर्चा करते हुए एक नई लिस्ट तैयार की गई. जिसमें 221 दुकानों को आवंटित करना था. दुकानदारों को लॉटरी के माध्यम से दुकानें आवंटित की जाएंगी. इसे भी पढ़ें- बिजली">https://lagatar.in/the-dental-department-of-rims-is-facing-the-problem-of-electricity-three-years-ago-the-approval-for-the-purchase-of-generator-was-received/">बिजली

की समस्या से जूझ रहा है रिम्स का डेंटल विभाग, तीन साल पहले जेनरेटर खरीद की मिली थी स्वीकृति
नागा बाबा खटाल में सब्जी एवं फल विक्रेताओं के अलावा जिनकी दुकानें हैं, उनके लिए भी कुछ दुकानें रांची नगर निगम द्वारा बचा कर रखी गई हैं. जिसपर बाद में विचार किया जाएगा. दुकानदारों को शिफ्ट करने के बाद नगर निगम कचहरी से लेकर रातू रोड चौक तक सड़क को नो वेडिंग जोन घोषित करेगा.

खरीदार नहीं पहुंच रहे वेजिटेबल मार्केट

दुकान ना पाने वाले ज्यादातर दुकानदार अब भी सड़क किनारे ही दुकानें लगा रहे हैं. इस वजह से खरीदारों की भीड़ वेजिटेबल मार्केट में नहीं पहुंच रही है. कमाई ना होता देख वेजिटेबल मार्केट में जगह पाने वाले दुकानदार भी सड़क किनारे ही दुकान लगा रहे हैं. इसे भी पढ़ें- ">https://lagatar.in/ukraine-russia-war-the-pictures-are-asking-what-is-the-fault-of-the-ukrainians-father-kissing-daughters-as-last-meeting/">

 Ukraine Russia War  : तस्वीरें पूछ रही हैं, यूक्रेनवासियों का कसूर क्या है?  बेटी को चूमते पिता की आखिरी मुलाकात!
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही