Search

 
 
 

महाराष्ट्र से सड़क हादसा, ट्रक ने 12 महिलाओं को कुचला, छह की मौत

महाराष्ट्र के जालना में बुधवार को बड़ी सड़क दुर्घटना होने की खबर है. जानकारी के अनुसार समृद्धि एक्सप्रेस वे पर तेज गति से आ रहे  एक ट्रक ने 12 महिलाओं को कुचल दिया. इस हादसे में 6 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी.
 

 Mumbai : महाराष्ट्र के जालना में बुधवार को बड़ी सड़क दुर्घटना होने की खबर है. जानकारी के अनुसार समृद्धि एक्सप्रेस वे पर तेज गति से आ रहे  एक ट्रक ने 12 महिलाओं को कुचल दिया. इस हादसे में 6 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी.  

 

छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  खबर है कि हादसे की  शिकार महिलाएं समृद्धि एक्सप्रेस वे पर काम कर रही थी. अचानक उनकी ओर तेज गति से ट्रक आ गया. वे संभल नहीं पायीं. 

 

ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया. मृत‍कों की संख्‍या बढ़ने की आशंका है,  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे के समय बड़ी संख्या में महिला-पुलिस मजदूर सड़क पर काम कर रहे थे. ट्रक नागपुर से मुंबई जा रहा था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही