Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार सड़क हादसा अपडेट : चार घंटे बाद परिचालन सामान्य, 2 युवकों की मौत के बाद सड़क थी जाम

बालूमाथ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत का मामला पीड़ित परिवारों को दी गई सहायता राशि Balumath (Latehar): गणेशपुर हाई स्कूल मैदान के पास रविवार की रात ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में कुलदीप उरांव (23) और दिलीप उरांव (22) की घटना स्थल के पर ही मौत हो गयी. दोनों बालूमाथ थाना क्षेत्र के चमरेंगा के रहने वाले थे और रिश्ते में चचेरे भाई थे. उनकी मौत के बाद सोमवार की सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना चौक और पांकी मोड़ स्थित रांची-चतरा मुख्य मार्ग एनएच-22 को जाम कर दिया था. सड़क तकरीबन चार घंटे तक जाम रहा. इस दौरान सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसे भी पढ़ें:हवाई">https://lagatar.in/those-wearing-slippers-will-also-board-aeroplanes-india-needs-thousands-of-aircraft-modi/">हवाई

चप्पल पहनने वाले भी चढ़ेंगे हवाई जहाज, भारत को चाहिए हजारों विमान : मोदी

सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग

ग्रामीणों का कहना था कि अवैध कोयला ढोने की जल्दबाजी में ट्रैक्टर ने इन बाइक सवार को धक्का मार दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि सीसीएल व स्थानीय प्रशासन की भूमिका इसमें संदिग्ध है. ग्रामीण ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व दस लाख रुपये मुआवजा की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना पर अंचल अधिकारी आफताब आलम व थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद द्वारा वहां पहुंचे. उन्होंने तत्काल सहायता के रूप में दोनो परिवार को 35-35 हज़ार रुपये नगद राशि प्रदान की. कहा कि पारिवारिक लाभ की राशि एवं दुर्घटना राहत में सरकार के स्तर से दी जाने वाली एक लाख रुपये की राशि कागजी कार्रवाई पूरी कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-demand-to-build-a-railway-station-in-nichitpur-started-getting-louder-again-open-in-google-translate-feedback/">धनबाद

: निचितपुर में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग फिर जोर पड़ने लगी

सीसीएल भी पीड़ित परिवार को करेगा सहयोग

उन्होंने सीसीएल महाप्रबंधक से वार्ता कर सीसीएल के द्वारा पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए पहल करने की बात कही. प्रशासन के इस आश्वासन पर सहमत हो कर सड़क जाम हटा लिया गया. मौके पर जिप सदस्य प्रियंका कुमारी, उपप्रमुख कामेश्वर राम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्य उरांव, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुश्वाहा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात, बालूमाथ मुखिया नरेश लोहरा, महाबीर उरांव, संतोष उरांव, लालजी उरांव समेंत कई ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही