Search

 
 
 

राहुल सिंह गैंग के नाम से अधिकारी की फोटो जारी कर सड़क निर्माण कंपनी को धमकी, बिना मैनेज काम किया तो मारेंगे गोली

Ranchi-Lohardaga News : वायरल ऑडियो में कहा गया है कि अगर 48 घंटे के भीतर कंपनी की ओर से बातचीत नहीं की गई, तो निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों और मजदूरों को निशाना बनाया जाएगा. हालांकि ऑडियो में यह भी कहा गया है कि गैंग मजदूरों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता.
 
विनय पांडे (फाइल फोटो)

 Ranchi-Lohardaga News :   झारखंड में सड़क निर्माण करा रही कंपनियों को धमकी देने का सिलसिला एक बार फिर सामने आया है. राहुल सिंह गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर एक वॉइस रिकॉर्ड वायरल किया गया है. इसमें कुड़ू से उदयपुरा बाइपास सड़क निर्माण करा रही कंपनी को कथित तौर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है.

 

वायरल ऑडियो में कहा गया है कि अगर 48 घंटे के भीतर कंपनी की ओर से बातचीत नहीं की गई, तो निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों और मजदूरों को निशाना बनाया जाएगा. हालांकि ऑडियो में यह भी कहा गया है कि गैंग मजदूरों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता.

 

 

ऑडियो में धमकी देने वाला व्यक्ति कथित तौर पर कहता है कि "हम लोग किसी को छेड़ते नहीं हैं और छेड़ते हैं तो छोड़ते नहीं हैं. इसके साथ ही विनय पांडे और तुषार मिश्रा का नाम लेते हुए कथित तौर पर कहा गया है कि बिना मैनेज किये काम करने की कोशिश की गयी तो गोली मार दी जाएगी.

 

सोशल मीडिया पर विनय पांडे की तस्वीर  शेयर की

 
राहुल सिंह गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर विनय पांडे की तस्वीर भी शेयर की गयी है. तस्वीर के साथ धमकी भरा संदेश प्रसारित किया गया है. इसमें 48 घंटे के भीतर बातचीत करने की बात कही गयी है. इससे सड़क निर्माण कंपनी से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के स्तर से वायरल ऑडियो और सोशल मीडिया पर शेयर की गयीतस्वीर की जांच की जा सकती है. पुलिस यह पता लगाने में जुटेगी कि ऑडियो किसने रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर किस अकाउंट से प्रसारित किया गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही