Search

 
 
 

लालपुर से कोकर तक सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले वेजिटेबल मार्केट में होंगे शिफ्ट, जाम से मिलेगी निजात

 
Ranchi : लालपुर चौक से लेकर कोकर तक सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों को डिस्टिलरी पुल के समीप बने नगर निगम की सब्जी मार्केट में शिफ्ट किया जायेगा. 15 जनवरी से पहले दुकानदार सब्जी मार्केट में शिफ्ट हो जायेंगे. इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी. रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पहान ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वेजिटेबल मार्केट में दुकान लेने के लिए 630 दुकानदारों ने आवेदन आये हैं. इसकी स्क्रूटनी कर ली गयी है. पहले चरण में 250 दुकानदारों को वेजिटेबल मार्केट में शिफ्ट किया जायेगा. बाकी बचे दुकानदारों को दूसरे चरण में दुकान एलॉट की जायेगी. बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 नवंबर को इस सब्जी मार्केट का उद्घाटन किया था. (पढ़ें, 544">https://lagatar.in/544-policemen-got-1-crore-39-lakh-for-treatment-sugar-and-kidney/">544

पुलिसकर्मियों को शुगर व किडनी के इलाज के मिले 1.39 करोड़)

वेजिटेबल मार्केट में पार्किंग की भी व्यवस्था

बता दें कि सड़क किनारे सब्जी के दुकान लगने से लालपुर से डिस्टिलरी पुल तक जाम की समस्या देखने को मिलती रही है. दुकानदारों को वेजिटेबल मार्केट में शिफ्ट करने से सड़क जाम की समस्या समाप्त हो जायेगी. क्योंकि इस वेजिटेबल मार्केट में पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है. जिससे सब्जी खरीदने के लिए वेजिटेबल मार्केट में आये लोग अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे. इसे भी पढ़ें : जयराम">https://lagatar.in/jairam-ramesh-said-in-2024-we-will-fight-on-only-200-seats-it-is-impossible-question-mark-on-the-possibility-of-opposition-unity/">जयराम

रमेश ने कहा, 2024 में हम सिर्फ 200 सीट पर लड़ें, यह नामुमकिन है, विपक्षी एकता की संभावना पर प्रश्नचिह्न!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही