Search

 
 
 

Ranchi News: कांके राम मंदिर से प्रोजेक्ट भवन तक सड़कें होगी अतिक्रमण मुक्त

शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए रांची नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है. अभियान को लगातार जारी रखने के लिए तीन विशेष प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट) टीमों का गठन होगा.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: शहर को जाम और अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए रांची नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही है. अभियान को लगातार जारी रखने के लिए तीन विशेष प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट) टीमों का गठन होगा. जिसमें पहली टीम शहर के अन्य इलाकों में अतिक्रमण हटाने का काम करेगी.

इसे भी पढ़ें: 

दूसरी टीम मुख्य सड़कों पर जिला सड़क प्रबंधन टीम के साथ मिलकर अभियान चलाएगी. वहीं तीसरी टीम कांके राम मंदिर से प्रोजेक्ट भवन तक पूरे मार्ग पर दिन-रात निगरानी रखेगी, ताकि हटाया गया अतिक्रमण दोबारा न हो.

 

नगर आयुक्त ने अभियंत्रण शाखा को जहां फुटपाथ नहीं हैं वहां नए फुटपाथ बनाने और अतिक्रमित फुटपाथ को खाली कराने का निर्देश दिए. वहीं भू-संपदा शाखा को पूरे मार्ग की मापी कर सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान करने और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है. 

 

इसके तहत कांके राम मंदिर चौक से जस्टिस एलपीएन. शाहदेव चौक, रातू रोड चौक, हरमू बाइपास होते हुए प्रोजेक्ट भवन तक चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा.

 

इस संबंध में गुरुवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों को  निर्देश दिए और कहा  कि सड़क और फुटपाथ पर सब्जी दुकानदारों का कब्जा, अवैध पार्किंग, सड़क किनारे ठेले और दुकानें, दुकानों का सड़क तक विस्तार, अवैध होर्डिंग, अव्यवस्थित ऑटो स्टैंड और सड़क किनारे चल रही चिकन-मीट की दुकानों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है. इससे पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है.

 

नगर आयुक्त ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि पूरे कॉरिडोर को व्यवस्थित, सुरक्षित और हरित बनाना है. सड़क की पूरी चौड़ाई का उपयोग हो, यातायात सुचारु रहे और लोगों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए चरणबद्ध कार्रवाई की जाएगी.

 

इसके अलावा सड़कों पर आटो चालकों व अन्य वाहनों से अवैध वसूली करने वाले लोगों की गुप्त सूचना के आधार पर चिन्हित कर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही