Ranchi: रांची के हटिया क्षेत्र के भगत कोचा, अपर दाऊद नगर, डिबडीह मोहल्ला विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक नवीन जायसवाल से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा. समिति के सदस्यों ने बताया कि वीआईपी रोड के समीप होने के बावजूद भगत कोचा और अपर दाऊद नगर क्षेत्र आज भी मूलभूत सुविधाओं के मामले में पिछड़ा हुआ है.
इसे भी पढ़ें:
प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को बताया कि मोहल्ले की मुख्य सड़क के साथ-साथ गलियों की सड़कें भी जर्जर हो चुकी हैं. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. इसके अलावा नाली, बिजली, नल-जल और गैस कनेक्शन जैसी समस्याएं भी बनी हुई हैं. समिति ने इन समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की.
मुख्य सड़क का होगा पीसीसी निर्माण
विधायक नवीन जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि भगत कोचा-अपर दाऊद नगर की मुख्य सड़क का शीघ्र पीसीसी निर्माण कराया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में समिति के सचिव बिलकन डांग, अध्यक्ष सुशीला तिग्गा, उपाध्यक्ष विकास कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष रोज लकड़ा के अलावा सुनील भगत, राहिल केरकेट्टा, सुशील तिग्गा, मिलसन खलखो, मनोहर मिंज, इजरायल कंडूलना और शंकर लोहरा समेत अन्य लोग शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

