Search

 
 
 

Pakur News: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लूटकांड का खुलासा, 10 आरोपी गिरफ्तार

Pakur News: गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताज मुहम्मद शेख, जहांगीर आलम, उत्पल शील, मानिक शील, नील कमल शील, सजल दास, सिराज शेख, तुजामेल शेख, नशीरुद्दीन और संजीत महतो के रूप में हुई है. इनमें अधिकांश आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Pakur News: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सलगापाड़ा स्थित कंगला मोड़ के पास ग्रामीण जलापूर्ति योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर से लोहे के डीआई पाइप की डकैती मामले का पुलिस ने महज चार घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया. इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

 

पुलिस के अनुसार, 26 नवंबर 2026 की रात पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सलगापाड़ा स्थित ग्रामीण जलापूर्ति योजना के कैंपस से 8 से 10 अज्ञात अपराधियों द्वारा लोहे के डीआई पाइप की डकैती किए जाने की सूचना मिली थी.  घटना की गंभीरता को देखते हुए SIT  टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें:

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताज मुहम्मद शेख, जहांगीर आलम, उत्पल शील, मानिक शील, नील कमल शील, सजल दास, सिराज शेख, तुजामेल शेख, नशीरुद्दीन और संजीत महतो के रूप में हुई है. इनमें अधिकांश आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी बताया गया है. पुलिस के अनुसार, तुजामेल शेख बोलेरो का चालक और संजीत महतो ट्रक चालक है.
 

पुलिस ने आरोपियों के पास से डकैती में इस्तेमाल ट्रक और बोलेरो के अलावा 42 पीस लोहे के डीआई पाइप, विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल फोन, एक लोहे का रॉड और एक लाठी बरामद की है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों का कार्यक्षेत्र पाकुड़ और पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाके रहे हैं. इनमें कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. 

 

ताज मुहम्मद शेख और जहांगीर आलम का नाम बीरभूम जिले के मोड़ बाजार थाना क्षेत्र के वर्ष 2025 के डकैती से संबंधित मामले में सामने आया था. वहीं, नील कमल शील के खिलाफ मुर्शिदाबाद और गंगारामपुर थाना क्षेत्रों में भी मामले दर्ज है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही