Search

 
 
 

गुमला में हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूटपाट, मारपीट में एक घायल

 
Gumla : घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी बाबा धाम पुल के समीप हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. गुरुवार को दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने आयुर्वेद दवा कंपनी में काम करने वाले स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को रोककर लूटपाट की. उनसे मारपीट भी की. उनसे दो मोबाइल और बैग छीन लिया. बैग में कुछ पैसे भी थे. इस घटना में भंडरा तेतर कोका निवासी जाहिद हुसैन घायल हो गए. घायल अवस्था में ही दोनों स्कूटी पर सवार होकर चांदनी चौक पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

मोबाइल और पैसे दो, अन्यथा मार डालेंगे

जाहिद हुसैन लोहरदगा निवासी अपने मित्र गुलाम रब्बानी के साथ आयुर्वेद कंपनी में काम करता है. गुरुवार को स्कूटी से दोनों लोहरदगा से महुआडांड़ जा रहे थे. बाबा धाम पुल के समीप मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने घेर कर स्कूटी रुकवायी. फिर उनसे मारपीट करने लगे. कहा कि मोबाइल और पैसे दो, अन्यथा मार डालेंगे. हाथापाई के बाद अपराधियों ने दोनों के मोबाइल लूट लिये. मित्र गुलाम रब्बानी का बैग, जिसमें कुछ पैसे भी थे ,उसे लेकर अपराधी फरार हो गए. इसे भी पढ़ें – दल">https://lagatar.in/defection-case-hearing-on-babulals-petition-postponed-know-why-hearing-could-not-be-held/">दल

बदल मामला : बाबूलाल की याचिका पर सुनवाई टली, जानिए क्यों नहीं हो पायी सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही