Chandwa : चंदवा शहर से लगभग पांच किमी दूर स्थित बोदा गांव में डकैती की घटना हुई. दिनदहाड़े अपराधियों ने बोदा गांव के शमीम मियां के घर पर धावा बोल दिया. घर में रखे नगदी और जेवर लूटकर फरार हो गये. डकैती की घटना के दौरान अपराधियों ने धारदार हथियार से वार कर शमीम मियां की बेटी निखत परवीन को घायल कर दिया. घायल परवीन को आनन-फानन में बबलू राही ने सीएचसी चंदवा में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : गिरफ्तारी">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-brought-to-ranchi-after-arrest-nia-will-interrogate/">गिरफ्तारी
के बाद PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को लाया गया रांची, एनआईए करेगी पूछताछ बताया जा रहा है कि शमीम मियां ने जमीन बेची थी. वह उसी पैसे से नया घर बनवा रहे थे. दिन के करीब एक डेढ़ बजे के बीच अपराधी शमीम मियां के घर में घुस आए. घर में रखे नगद समेत जेवरात लूटकर फरार हो गए. घटना के वक्त शमीम लुकुईया अलगडीहा में अपना नया मकान निर्माण कार्य में लगे थे. जब वे अपने घर पहुंचे तो देखा कि उनकी बच्ची का हाथ पैर बंधा हुआ था और वह बेहोश पड़ी थी. घटना के संबंध में चंदवा पुलिस ने बताया कि डकैती के साथ-साथ बच्ची के साथ मारपीट की घटना भी हुई है. बच्ची को होश आ रहा है और पुन: बेहोश हो जा रही है. अभी वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है. उसके होश में आने के बाद घटना की सही जानकारी मिल पाएगी. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : भेष">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-was-living-in-bhutan-in-disguise-see-first-picture-after-his-arrest/">भेष
बदलकर रह रहा था PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप, देखें गिरफ्तारी के बाद की पहली तस्वीर [wpse_comments_template]
चंदवा में डकैती, नगद और जेवरात लूट ले गए डकैत, बच्ची को किया घायल

Leave a Comment