Search

 
 
 

पटना: पीएनबी में दिनदहाड़े 21 लाख की लूट

 
Patna: अपराधियों ने एक बार फिर बैंक को निशना बनाया और लाखों रुपये लूटकर चलते बने. घटना सोमवार की पालीगंज के दुलहिन बाज़ार थाने के जमुई बाजार की है. मिली जानकारी के अनुसार छह की संख्या में आए अपराधियों ने हथियार के बल पर पीएनबी बैंक को निशाना बनाया और 21 लाख रुपये लूट लिये. बैंक स्टाफ की मानें तो पहले चार अपराधी बैंक में घुसे. चारो बदमाशों ने सीधे मैनेजर और कैश काउंटर स्टाफ पर पिस्टल तानकर नियंत्रण  में ले लिया. वहीं पांचवे अपराधी ने स्टाफ के सभी लोगों से मोबाइल फोन लेकर उन्हें एक कोने में बैठा दिया. एक अन्य अपराधी गेट के पास पिस्टल लेकर घूम रहा था. सभी के चेहरे पर नकाब था. करीब 20 मिनट तक अपराधी बैंक में लूटपाट करते रहे और घटना के बाद सभी बाइक से फरार हो गए. हाल ही में पूर्णिया में तनिष्क शोरूम के हुई डकैती के बाद दूसरी बड़ी घटना है, जो राजधानी पटना में हुई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची. लेकिन तब तक अपराधी बोरे में भरकर पैसे लेकर फरार हो चुके थे.
इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/jssc-told-the-high-court-merit-list-and-cut-off-marks-of-teacher-appointment-examination-will-be-released-on-the-website/">JSSC

ने हाईकोर्ट को बताया- वेबसाइट पर जारी किया जाएगा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का मेरिट लिस्ट व कट ऑफ मार्क्स
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही