Ranchi : रॉकमैन प्रीमियर लीग के
23वें दिन लीग राउंड का आखिरी मुकाबला खेला गया, जिसमें पैंथर ने जीत हासिल
की. बुधवार को शाखा मैदान में पैंथर ने
टाइटन्स को हरा 7 विकेट से जीत दर्ज
की. पहले बल्लेबाजी करते हुए
टाइटन्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रनों का स्कोर
खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर की टीम ने 15.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर जीत हासिल
की. जीत में मुरारी कुमार ने अहम भूमिका निभाई और 54 गेंदों में नाबाद 100 रनों की पारी खेल मैन ऑफ द मैच
बने. अब पैंथर, दबंग, सुपर
जायंट्स और ब्लास्टर के बीच नॉक आउट मुकाबला होगा.
पैंथर बनाम टाइटन्स
टाइटन्स -155/8 (20 ओवर), गौरव कुमार - 53(42), बनमाली मंडल - 25(15), सुधांशु सिंह - 13(9), शिव श्रीवास्तव - 12(13), अंकित शुक्ला - 2/22, मुरारी कुमार - 2/25, श्री राम - 2/31, आशीष कुमार -2/24, प्रतीक राज - 1/26
पैंथर -156/3 (15.2 ओवर), मुरारी कुमार - 100*(54), सुमंत रॉय - 18(22), प्रतीक राज - 12(11), सुधांशु सिंह -
2/28. इसे भी पढ़ें – पटनाः">https://lagatar.in/lalan-singh-harivansh-has-put-morality-in-dustbin/">पटनाः
हरिवंश ने नैतिकता डाल दी कूड़ेदान में- ललन सिंह [wpse_comments_template]
Leave a Comment