Search

 
 
 

पर्यावरण संरक्षण में आदिवासियों की भूमिका अहमः बैद्यनाथ राम

 
Ashish Tagore Latehar: विश्व आदिवासी दिवस पर शुक्रवार को आदिवासी समन्वय समिति, जिला पड़हा व सरना समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय आदिवासी बासाओड़ा में कार्यक्रम हुआ. इसमें शिक्षा एवं उत्पाद व मद्य निषेध मंत्री बैद्यनाथ राम भी शामिल हुए. मंत्री राम ने कहा कि वास्तव में आदिवासी ही प्रकृति की रक्षा करते हैं. पर्यावरण संरक्षण में आदिवासियों की अहम भूमिका है. आदिवासियों समाज के पिछड़ेपन को एकजुटता क साथ दूर करने का संकल्प लेना होगा. उन्होने कहा कि प्रकृति को संरक्षित करने वाला आदिवासी समाज आज पिछड़ रहा है तो इसके कारणों की समीक्षा होनी चाहिए. राज्य सरकार आदिवासियों के लिए कई योजनाएं चला रही है. उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित व शिक्षित होकर योजनाओं का लाभ लेने की बात कही.

आदिवासी समाज को संगठित होने की जरूरतः रामचंद्र सिंह

मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि आज हम विश्व आदिवासी दिवस मना रहे हैं. आज भी आदिवासी समाज काफी पीछे है. उन्होंने समाज को शिक्षित बनाने की बात कही. कहा कि आदिवासी समाज को आगे आने के लिए सबसे पहले संगठित होने की जरूरत है. इससे पूर्व आयोजन समिति द्वारा अतिथियो को पगड़ी पहना किया गया. मौके पर जिप सदस्य विनोद उरांव, मुखिया समाज के अध्यक्ष सुभाष सिंह, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की आर्सेन तिर्की, रिंकू कच्छप, जानकी सिंह, मुखिया प्रवेश उरांव, सुनीता उरांव, बड़ा विकास उरांव, धनलाल उरांव, राजेश उरांव, किरण उरांव, शकर उरांव, पंकज तिवारी, आफताब आलम समेत काफी संख्या मे आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - कई">https://lagatar.in/maoist-naxalite-sitaram-rajwar-alias-raman-ji-accused-in-several-cases-and-carrying-a-reward-of-rs-10-lakh-has-been-arrested/">कई

कांडों में आरोपी 10 लाख का इनामी माओवादी नक्सली सीताराम रजवार उर्फ रमन जी हुसैनाबाद से अरेस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही