Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिल्म रोमियो एंड जूलियट के कलाकारों ने न्यूड सीन को लेकर पैरामाउंट पिक्चर्स पर किया 50 करोड़ डॉलर का मुकदमा

Los Angeles : फिल्म रोमियो एंड जूलियट के मुख्य कलाकारों ने फिल्म में उनके न्यूड सीन को लेकर पैरामाउंट पिक्चर्स पर 50 करोड़ डॉलर से अधिक का मुकदमा दायर किया है. यह फिल्म 1968 में आयी थी. दोनों कलाकारों का दावा है कि जब यह दृश्य शूट किया गया वे नाबालिग थे. इसके लिए उनकी अनुमति भी नहीं ली गयी थी. ओलिविया हसी (71) तब 15 साल की और लियोनार्ड व्हिटिंग (72) तब 16 साल के थे. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhis-kanjhawala-incident-family-members-allege-anjali-was-murdered-swati-maliwal-called-friends-statement-suspicious/">दिल्ली

का कंझावला कांड : परिजनों का आरोप, अंजलि की हत्या की गयी, स्‍वाति मालीवाल ने सहेली के बयान को संदेहास्पद बताया

लॉस एंजिलिस काउंटी सुपीरियर कोर्ट में मुकदमा दायर किया

दोनों ने यौन उत्पीड़न, यौन दुराचार और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए लॉस एंजिलिस काउंटी सुपीरियर कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. मुकदमे में आरोप लगाया गया कि फिल्म के निर्देशक फ्रैंको जेफिरेली ने उनसे पहले कहा था कि वे दोनों बेडरूम के उस दृश्य में देह के रंग के अंदरूनी वस्त्र पहनेंगे. इस सीन की शूटिंग अंतिम दिनों में की गयी थी. इसे भी पढ़ें :  मध्य">https://lagatar.in/madhya-pradesh-yogi-incarnation-of-administration-hotel-of-bjp-leader-accused-of-murder-blown-up-with-dynamite/">मध्य

प्रदेश : प्रशासन का योगी अवतार, हत्या के आरोपी भाजपा नेता का होटल डाइनामाइट लगाकर उड़ाया

निर्देशक जेफिरेली का 2019 में निधन हो गया था

शूटिंग वाले दिन सुबह जेफिरेली ने रोमियो का किरदार निभा रहे व्हिटिंग और जूलियट का किरदार निभा रही हसी से कहा कि उनके शरीर पर केवल मेकअप किया जायेगा. कैमरा इस तरह लगाया जायेगा कि उनके निजी अंग नहीं दिखेंगे. निर्देशक जेफिरेली का 2019 में निधन हो गया था.

बिना अनुमति के शूट किया न्यूड सीन

मुकदमे में कहा गया कि उनकी अनुमति के बिना उन्हें निर्वस्त्र शूट किया गया, जो अभद्रता और बच्चों के शोषण के खिलाफ कैलिफोर्निया और संघीय कानूनों का उल्लंघन है. मुकदमे के अनुसार, जेफिरेली ने उनसे कहा था कि न्यूड शूट करायें नहीं तो फिल्म नहीं चल पायेगी. इसका असर उनके करियर पर पड़ेगा. कलाकारों को लगा कि उनके पास शरीर पर मेकअप करवा कर शूट करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. फिल्म के उस सीन में दोनों कलाकारों के निजी अंग आंशिक रूप से दिखाए गये थे. फिल्म उस समय सुपरहिट हुई थी.

भावनात्मक और मानसिक पीड़ा सहने के एवज में मांगे 50 करोड़ डॉलर

अदालती दस्तावेजों में कहा गया कि हसी और व्हिटिंग ने इस कारण कई दशकों तक भावनात्मक और मानसिक पीड़ा सही. इस पीड़ा और फिल्म की रिलीज से अभी तक हासिल राजस्व के तहत कलाकार 50 करोड़ डॉलर से अधिक पाने के हकदार हैं. निर्माण कंपनी पैरामाउंट पिक्चर्स को इस संबंध में ई-मेल कर उनकी प्रतिक्रिया मांगी गयी, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला है.

हसी ने 2018 में पत्रिका वैरायटी को दिये  साक्षात्कार में इस सीन का बचाव किया था

हसी ने 2018 में पत्रिका वैरायटी को दिये एक साक्षात्कार में इस सीन का बचाव किया था. उस साल फिल्म को रिलीज हुए 50 साल पूरे हुए थे. उन्होंने कहा था कि उस समय तक ऐसा पहले कभी किसी ने नहीं किया था. वह फिल्म के लिए जरूरी था. द एसोसिएटेड प्रेस आमतौर पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाले लोगों के नाम उजागर नहीं करता, जब तक कि वे सार्वजनिक रूप से सामने न आयें, जैसे कि हसी और व्हिटिंग आये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही