Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रूपा तिर्की मौत मामला : थाना प्रभारी समेत दो सिपाही से CBI ने की पूछताछ

Advertisement
Advertisement
Sahebganj : महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामले की सीबीआई जांच कर रही है. पिछले दिनों रूपा तिर्की से जुड़े कई लोगों से सीबीआई ने पूछताछ की है. सीबीआई बुधवार को मिर्जाचौकी थाना प्रभारी अशोक प्रसाद और दो महिला होमगार्ड सिपाही से पूछताछ है. बुधवार की देर शाम पूछताछ की गई है. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-january-3-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।03 FEB।दरवाजे तक मिल रहा अधिकार- हेमंत।ऑफलाइन होगी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा।DGP ने की क्राइम ब्रिफिंग।संसद में गरजे राहुल।समेत कई खबरें और वीडियो

धनंजय मिश्रा हत्याकांड से जुड़े कई सवाल पूछे गये

जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम ने मिर्जाचौकी थाना प्रभारी से धनंजय मिश्रा हत्याकांड से जुड़े कई सवालों के जवाब जानने की कोशिश की. सीबीआई द्वारा पूछा गया कि मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा द्वारा कभी केस से संबंधित दबाव डालने के लिए फोन किया था या नहीं. इस सवाल पर दारोगा ने सीबीआई को बताया कि किसी तरह का फोन नहीं आया था. मैंने स्वतंत्र रूप से केस को सॉल्व करने का प्रयास किया है. गौरतलब है कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की धनंजय मिश्रा मर्डर केस में आरोपित पत्नी का केस देख रही थीं. अनुसंधान क्रम में रूपा तिर्की ने खुलासा किया कि धनंजय मिश्रा की पत्नी और बॉयफ्रेंड ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया है. उसके बाद पत्नी को जेल भेज दिया गया था. धनंजय मिश्रा हाल ही में जेल से छूटा था, जो रिश्ते में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का चचेरा भाई था. धनंजय मिश्रा की हत्या के बाद पूरा जिला प्रशासन शव को देखने के लिए पहुंच चुका था क्योंकि मामला मुख्यमंत्री से जुड़े प्रतिनिधि का था. इसे भी पढ़ें - लेखा-जोखा">https://lagatar.in/account-12-big-statements-of-jmm-in-31-days-read-what-hemant-soren-and-supriyo-said-in-january/">लेखा-जोखा

:॥: 31 दिन में JMM के 12 बड़े बयान, पढ़िए- हेमंत सोरेन और सुप्रियो ने जनवरी में क्या-क्या कहा

सरकारी क्वार्टर से बरामद हुआ था रूपा तिर्की का शव

बता दें कि 3 मई 2021 को महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदे से लटकता मिला था. मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा केस उठा लेने के लिए रूपा तिर्की को दबाव डालता था. पूरे मामले की तह तक जाने के लिए सीबीआई जांच अभियान तेज कर चुकी है. इसे भी पढ़ें - जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-raghunath-manna-fired-pistol-at-asi-after-firing-in-kadma-arrested/">जमशेदपुर:

कदमा में फायरिंग के बाद रघुनाथ मन्ना ने एएसआई पर तानी पिस्टल,  गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही