Search

 
 
 

रूपा तिर्की आत्महत्या मामला : पुलिस ने किया खुलासा, बैच मेट ने भावना को पहुंचाई ठेस और लगा ली फांसी

 

Ranchi : साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की आत्महत्या मामले में पुलिस ने खुलासा किया है. साहिबगंज पुलिस के जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रूपा तिर्की की हत्या नहीं बल्कि यह आत्महत्या का मामला है. रूपा तिर्की के बैचमेट शिव कुमार कनौजिया के द्वारा रूपा तिर्की की भावनाओं को आहत किया गया. जिसके वजह से रूपा तिर्की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस आत्महत्या के लिए प्रथम दृष्टया से शिव कुमार कनौजिया जिम्मेवार प्रतीत होते है. शिव कुमार कनौजिया 2018 बैच का एसआई है. वर्तमान में वो चाईबासा में पदस्थापित है. शिव और रूपा के बीच दोस्ती थी. मोबाइल पर दोनों के बीच अकसर बात होती थी.

मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम की गई थी गठित

पुलिस के जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि,साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने बीते 3 मई को अपने सरकारी आवास में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. रूपा तिर्की के शव को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड के द्वारा वीडियोग्राफी कराते हुए पोस्टमार्टम कराया गया. जिसमें रूपा तिर्की की मौत का कारण Asphyxia due to hanging बताया गया है. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए साहिबगंज डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच टीम गठित की गई. टीम के द्वारा जांच रिपोर्ट में कहा गया कि शिव कुमार कनौजिया के द्वारा रूपा तिर्की की भावनाओं को आहत किया गया. जिसके कारण रूपा तिर्की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शिव कुमार कनौजिया के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है.

मनीषा कुमारी, ज्योत्सना कुमारी और पंकज मिश्रा कि इस घटना की संलिप्तता नहीं

पुलिस जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि रूपा तिर्की के परिजनों के द्वारा लगाए गए आरोप के संबंध में जांच के क्रम में एसआई मनीषा कुमारी, ज्योत्सना कुमारी और पंकज मिश्रा कि इस घटना की संलिप्तता के बिंदु पर अभी तक कोई साक्ष्य नहीं पाया गया है. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना का कारण रूपा तिर्की का निजी और व्यक्तिगत है. जिसकी पुष्टि अब तक के उपलब्ध साक्ष्य और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर होती है. इसके लिए जवाब दे शिव कुमार कनौजिया के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही