Search

 
 
 

रांची क्लब परिसर में रोटरी रांची ने मनाई होली

 
Ramgarh : रांची क्लब परिसर में रोटरी रांची द्वारा रंगारंग होली महोत्सव का आयोजन किया गया. बच्चों और महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई. सभी ने एक-दूसरे को रंग, अबीर लगाकर होली मिलन समारोह में धूम मचाई. साथ ही एक-दूसरे को बधाई देकर भाईचारे के साथ जीने की बात कही. क्लब अध्यक्ष विनय ढांढनिया ने कहा कि होली समाज में सतरंगी समरसता का त्योहार है. जहां सभी लोग हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई मिलकर भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं. होली एक ऐसा त्योहार है, जिसे हर वर्ग और जाति के लोग मिलजुलकर मनाते हैं. इस दिन लोग आपसी दुश्मनी भूलकर एक-दूसरे के गले मिलकर मिठाई खिलाकर अपने मन का द्वेष दूर करते हैं. क्लब सचिव ललित त्रिपाठी ने कहा कि होली खुशियों और रंगों का त्योहार है. हम सभी को मिलजुल कर हर त्योहार मनाना चाहिए. होली हमें भाईचारे से रहना और मिलना सिखाता है. होली मिलन कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिनमें सभी ने बच्चों के डांस, कपल डांस, होली गीत, हाउजी और सरप्राइज गेम का भरपूर आनंद उठाया. रोटेरियंस और महिलाएं लाइव बैंड पर होली गीतों पर जमकर थिरकीं. बच्चों ने भी खूब मस्ती की. सभी ने फूलों की होली का आनंद लिया. मौके पर सुधा ढांढनिया, जीसी सिंह, राजीव चड्ढा, जोगेश गंभीर, अनिल सिंह, राजीव मोदी, संजय कश्यप, सुमित अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, संदीप मुंजाल, अतुल अग्रवाल, शीतल, रेखा सिंह, सुरेश साबू, मंजु गंभीर, डॉक्टर आंनद सिन्हा, सुषमा सिन्हा, मुकेश तनेजा, अमित अग्रवाल, ख्याती मुंजाल, अंकुर अनिल सिंह, कान्ता मोदी, दीपक श्रीवास्तव, शालिनी सिंघानिया, निशि जायसवाल, पवन जायसवाल, रमेश धरनिधरका, अजय साबु, एनके मखीजा, शशि मखीजा, भावना तेनेजा, रवींद्र सिंह चड्ढा, चरंजीत सिंह वासु, अजयदीप वाधवा, जशदीप सिंह, रितिका लाखोटिया, सुमन साबु और शिखा अग्रवाल मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/3-38.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/ipl-2024-punjab-defeated-delhi-sam-curran-became-the-hero-of-victory/">IPL

2024 : पंजाब ने दिल्ली को हराया, इन दो खिलाड़ियों ने पलट दिया पाशा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही