Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल में छेद वाले बच्चों का कोच्चि में निःशुल्क ऑपरेशन करायेगा रोटरी क्लब

Advertisement
Advertisement
3-4 अक्टूबर को राज हॉस्पिटल में एम्स कोच्चि की टीम करेगी स्क्रीनिंग कैंप Ranchi :  गिफ्ट ऑफ लाइफ अभियान के तहत रोटरी क्लब दिल में छेद वाले बच्चों का कोच्चि में निःशुल्क ऑपरेशन करायेगा. इसके तहत एक माह से 18 वर्ष तक के वैसे बच्चे (जिनके दिल में जन्मजात छेद है या वॉल्व में सिकुड़न है) का इलाज कोच्चि (केरल) के जाने-माने हॉस्पिटल अमृता में होगा. एम्स कोच्चि के प्रसिद्द डॉ ब्रजेश पी कोटाईल व उनकी टीम 3 और 4 अक्टूबर को रांची के राज हॉस्पिटल में ऐसे बच्चों की स्क्रीनिंग करेंगे. स्क्रीनिंग के लिए संबंधित बच्चे के अभिभावकों को पूर्व के इलाज के सारे कागजात, जांच रिपोर्ट, इकोकार्डियोग्राफी, ईसीजी और चेस्ट एक्सरे रिपोर्ट लेकर आना होगा. बता दें कि यह अभियान रोटरी रांची व रोटरी रांची मिड टाउन और रांची नार्थ व रांची साउथ की तरफ से संयुक्त रूप चलाये जा रहा है.

निशुल्क करायी जायेगी ओपन हार्ट सर्जरी

रोटरी रांची के प्रवक्ता प्रवीण राजगढ़िया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रोटरी द्वारा बच्चों की ओपन हार्ट सर्जरी निशुल्क करायी जायेगी. पूरे झारखंड और बिहार में विभिन्न स्थानों पर स्थित अपने 104 क्लबों एवं 4000 रोटरी सदस्यों के माध्यम से सेवा कार्य किया जा रहा है. रोटरी इंटरनेशनल अपनी सामाजिक जिम्मेवारी का निर्वहन करने के लिए कृतसंकल्पित है. संस्था द्वारा देश के वंचित तबके को चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : HDFC">https://lagatar.in/hdfc-bank-and-reliance-suffered-maximum-losses-hindustan-unilever-tcs-made-profits/">HDFC

बैंक और रिलायंस को सर्वाधिक नुकसान, हिंदुस्तान यूनिलीवर-टीसीएस फायदे में रही

जरुरतमंद बच्चों के ऑपरेशन का लक्ष्य

रोटरी रांची मिड टाउन की अध्यक्ष मंजू गंभीर ने कहा कि रोटरी ने झारखंड एवं बिहार में जरुरतमंद बच्चों के ऑपरेशन का लक्ष्य रखा है. लोगों की सेवा करना और शांति स्थापित करना रोटरी का मुख्य उद्देश्य है. शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मानवसेवा के उद्देश्य से स्थापित रोटरी 118 साल पुरानी संस्था है. रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के पूर्व गवर्नर योगेश गंभीर ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चे को हर मंगलवार या शनिवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक राज हॉस्पिटल रांची ला सकते हैं और प्रसिद्द चिकित्सक डॉ राजेश झा से निशुल्क परामर्श ले सकते हैं. आवश्यकता पड़ने पर रोटरी द्वारा ऐसे बच्चों का बिना किसी खर्च के ऑपरेशन कराया जायेगा.

रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिये गये नंबर पर करें संपर्क

राज हॉस्पिटल में स्क्रीनिंग कराने के लिए अगर आपको रजिस्ट्रेशन कराना है तो आप 9204055678, 7209380342, 7004714905 और 9431115384 नंबर पर फोन करके करा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-the-day-is-not-far-when-vande-bharat-train-will-connect-every-part-of-the-country/">पीएम

मोदी ने कहा, वह दिन दूर नहीं, जब वंदे भारत ट्रेन देश के हर हिस्से को जोड़ेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही