Ranchi : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चल गए पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह चर्चा में हैं. सोशल मीडिया में उन्होंने देशव्यापी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई की तारीफ तो की है. साथ ही साथ इसकी तुलना पूर्ववर्ती यूपीए सरकार से भी कर दी है. सोशल मीडिया पर आरपीएन ने लिखा – प्रवर्तन निदेशालय द्वारा छापेमारी के दौरान बरामद की गई धनराशि यूपीए (2004-2014) - 4,156 करोड़ रुपए एनडीए (2014-2022) - 1,04,845 करोड़ रुपए आरपीएन यहीं नहीं रूके. उन्होंने कहा कि, ईडी का आज विपक्ष विरोध कर रहा है. विरोध करने वाले ऐसे लोगों को यह आंकड़े जरुर चुभेंगे. मोदी सरकार के शासन के पिछले 8 वर्षों में ईडी ने निर्भीक होकर देश हित में कार्य किया है. https://twitter.com/SinghRPN/status/1623631905836142593
इसे भी पढ़ें - PIL">https://lagatar.in/pil-cash-case-kolkata-police-approaches-supreme-court-against-ed-and-cbi/">PIL
कैश कांड : कोलकाता पुलिस ने ईडी और सीबीआई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
: खान सर की राजनीति में आने की चर्चा तेज, चिराग पासवान के साथ तस्वीर वायरल [wpse_comments_template]
इसे भी पढ़ें - PIL">https://lagatar.in/pil-cash-case-kolkata-police-approaches-supreme-court-against-ed-and-cbi/">PIL
कैश कांड : कोलकाता पुलिस ने ईडी और सीबीआई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
प्रदेश प्रवक्ता ने भी दिया कड़ा जवाब
आरपीएन के दिये आंकड़े पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने भी कड़ा तंज कसा. प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा - आदरणीय उसी कालखंड में उसी मंत्रिमंडल में आप भी शामिल थे. यह कटु सत्य आपको भी चुभेगा.कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे आरपीएन
बता दें कि जनवरी 2022 में आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा था कि 32 सालों तक ईमानदारी और लगन से जिस पार्टी में रहा, अब वो पार्टी रह नहीं गई.यूपीए काल में तीन विभागों में मंत्री रह चुके हैं आरपीएन सिंह
आरपीएन सिंह 15वें लोकसभा के समय पडरौना सीट से सांसद चुने गए थे. उसके बाद वे 2009-2011 तक सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग राज्यमंत्री, 2011-2013 तक केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री और 2013-2014 तक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बने थे. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-discussion-of-khan-sir-entering-politics-intensified-picture-with-chirag-paswan-goes-viral/">पटना: खान सर की राजनीति में आने की चर्चा तेज, चिराग पासवान के साथ तस्वीर वायरल [wpse_comments_template]
Leave a Comment