Search

 
 
 

RRB NTPC भर्ती : 1,688 पदों पर निकली वेकैंसी, 15 अक्टूबर से करें आवेदन

Lagatar Desk :रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधार कार्ड में दर्ज जानकारी सत्यापित करने की सलाह दी है. आधार कार्ड में अभ्यर्थी का नाम और जन्मतिथि दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र में दर्ज विवरण से पूरी तरह मेल खाना चाहिए.
 
RRB NTPC भर्ती

Lagatar Desk : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) के पूर्व-स्नातक स्तर के पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीयकृत रोजगार सूचना जारी की है. इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्डों में कुल 1,688 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावित तिथि निर्धारित की गई है.

 https://lagatar.in/bihar-boat-capsizes-in-vaishali-13-people-including-11-children-die-incident-in-raghopur-area

 

पदों का वेतनमान सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के लेवल-2 और लेवल-3 के तहत होगा. अभ्यर्थियों की आयु की गणना1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी.हालांकि, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चिकित्सा मानक और अन्य पात्रता शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में दी जाएगी.

 

इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन केवल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

 

विस्तृत अधिसूचना रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले संबंधित अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें.

 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले आधार कार्ड में दर्ज जानकारी सत्यापित करने की सलाह दी है. आधार कार्ड में अभ्यर्थी का नाम और जन्मतिथि दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र में दर्ज विवरण से पूरी तरह मेल खाना चाहिए.

 

इसके अलावा, आधार कार्ड में नवीनतम फोटो और फिंगरप्रिंट व आंखों की पुतली से संबंधित बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट होनी चाहिए. इससे भर्ती प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों और पहचान के सत्यापन में होने वाली परेशानी कम हो सकती है.

 

रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले दलालों, बिचौलियों और ठगों से सावधान रहने की अपील की है. भर्ती में चयन निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार ही किया जाएगा. किसी भी व्यक्ति के नौकरी दिलाने के दावे पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर ही आवेदन करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही