Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गौरीदत्त मंडेलिया स्कूल के 1974 बैच के सहपाठियों का मिलन समारोह : 48 साल बाद मिले सहपाठी, खिल उठे सबके चेहरे

Ranchi : करीब 48 साल बाद जब सभी सहपाठी एक बार फिर मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. सभी एक-दूसरे से मिल रहे थे, बीते दिनों को याद कर रहे थे. सभी के चेहरे बदल गए थे. पर जज्बा वही पुराना था. रातू रोड के एक रेस्टोरेंट में उन सभी के लिए सोमवार का दिन खास था. जी हां रातू रोड स्थित गौरीदत्त मंडेलिया स्कूल के 1974 बैच के 16 सहपाठी कई दशकों बाद मिले. इन लोगों ने इस ग्रुप का नाम आर.आर.आर फ्रेंड्स दिया है. ग्रुप के सदस्य विभिन्न मुकामों में काम कर सेवानिवृत्त हो चुके हैं. सभी के अपनी उपलब्धियों और अनुभव को साझा किया. जो बहुत ही रोचक था. ग्रुप के कुछ साथी जो बिछड़ गए उनके लिए दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें याद किया. इसे भी पढ़ें :  ED">https://lagatar.in/ed-raid-seal-paper-of-kanke-zone-and-fake-seal-calcutta-registrar-office-recovered-officer-khans-hideout/">ED

रेड : अफसर खान के ठिकाने से कांके अंचल का मुहर पेपर व कलकत्ता रजिस्ट्रार ऑफिस का फर्जी सील बरामद
कैलाश सिंह देव, धीरज श्रीवास्तव, वनी पटनायक, दिलीप ठाकुर, अजय सहाय ने बताया कि बहुत दिनों बाद मिलकर हमलोग बहुत खुश हुए. ऐसा लगा कि जैसे हम सभी अपने बचपन के दिनों में लौट आए हैं. पुरानी बातों को याद कर हम बहुत हंसे और मजा किया. सभी इस वादे के साथ विदा हुए कि हम फिर मिलेंगे. युगल किशोर प्रसाद, प्रेम गुप्ता, कैलाश सिंहदेव, धीरज कुमार, दिलीप कुमार ठाकुर, प्रभु प्रसाद, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मुकुल बक्सी, महावीर तिर्की, शंकर दयाल सिंह, राजेंद्र प्रसाद साहू, अजय सहाय, वाणी कुमार पटनायक, अनिल कुमार भगत, दिलीप चौधरी और जयंत कुमार सिन्हा मिलन समारोह में शामिल थे. [caption id="attachment_607329" align="alignnone" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-13-at-3.50.33-PM.jpeg"

alt="आरआरआर फ्रेंड्स का मिलन समारोह " width="1599" height="1200" /> आरआरआर फ्रेंड्स का मिलन समारोह[/caption] इसे भी पढ़ें : सेना">https://lagatar.in/army-land-sale-case-ed-raids-on-the-premises-of-namkum-co-ci-and-land-dealer/">सेना

जमीन बिक्री मामला : नामकुम CO, CI और जमीन कारोबारी के ठिकानों पर भी ईडी रेड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही